ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में खौफनाक हत्याकांड : सो रहे पति की पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या, भूत-प्रेत के साये की अफवाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में खौफनाक हत्याकांड : सो रहे पति की पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या, भूत-प्रेत के साये की अफवाह

By Mohan Rao
Published: June 8, 2023
Share
आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना अंतर्गत बजरंग चौक में बीती रात पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी ने सो रहे पति का गला अपने दुपट्टे से घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिस समय यह घटना घटी उस समय महिला के बच्चे भी साथ थे। पिता की छटपटाहट देख वे चीखने लगे। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला उसका भाई पहुंचा और बिस्तर पर पड़े अपने भाई को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बजरंग चौक क्षेत्र में महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो देखा कि यहां रहने वाली संगीता सोनी (39) ने अपने पति दिलीप सोनी (45) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पूछताछ में पता चला कि संगीता सोनी पिछले कुछ दिनों से बीमार रह रही थी और आस पड़ोस वालों ने बताया कि उस पर भूत-प्रेत का साया है। घर वाले भी उसका तंत्रमंत्र से इलाज कराने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया बुधवार की रात को दिलीप सोनी अपने बच्चों व पत्नी के साथ घर पर सोया था। जब सभी सो गए तो आधी रात के बाद दिलीप सोनी की पत्नी संगीता सोनी उठी और अपने दुपट्टे से पति दिलीप सोनी का गला घोंट दिया। दिलीप सोनी के घर के बगल में उसका भाई जितेन्द्र सोनी भी अपने परिवार के साथ रहता है। चीख पुकार सुनकर वह घर पहुंचा तो दिलीप सोनी बिस्तर पर पड़ा था। इसके बाद 112 को सूचना दी गई और दिलीप सोनी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदहवास थी महिला
इधर जब सुपेला पुलिस घटना स्थल पहुंची तो आरोपी महिला काफी बदहवास थी। वह किसी के काबू में नहीं आ रही थी। पुलिस को उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला पुलिस बल व पास पड़ोस की महिलाओं की मदद से उसे काबू में किया गया। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मोहल्ले में गहगा गहमी का माहौल है। मोहल्ले के लोग घटना से हैरान हैं।

हाथरस केस: आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी…. खुद को बताया निर्दोष…. लड़की को उसके भाई और मां ने मारा…. हमारी दोस्ती नहीं थी पसंद
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नसबंदी के बाद कुत्तों को छोडेंं, शेल्टर होम में रहेंगे आक्रामक कुत्ते
सरकार की बनाई सड़कों पर दौड़ती हैं प्राइवेट गाडिय़ां तो पटरियों पर ऐसा क्यों ना हो? निजी निवेश पर बोले रेलमंत्री पीयूष गोयल
खाली पड़ी 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा मतदान
पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना, कहा- रीवा ने रचा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सगे भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार… जानिए क्या थी हत्या की वजह
Next Article आदिपुरुष को मिला 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक आदिपुरुष को मिला ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?