ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: COVID-19: सरकार ने मास्क पहनना किया अनिवार्य, इस राज्य में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

COVID-19: सरकार ने मास्क पहनना किया अनिवार्य, इस राज्य में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा

By Om Prakash Verma
Published: January 17, 2023
Share
COVID-19: सरकार ने मास्क पहनना किया अनिवार्य, इस राज्य में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा
COVID-19: सरकार ने मास्क पहनना किया अनिवार्य, इस राज्य में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा
SHARE

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। यही वजह है कि केरल सरकार ने राज्य में फिर से सभी जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत सभी सार्वजनिक जगहों, कार्यस्थलों और सामाजिक स्थानों पर सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा है, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

सरकार के निर्देश के अनुसार, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की यह गाइडलाइन अगले 30 दिनों तक राज्य में लागू रहेगी। सरकार ने सभी दुकानों, थिएटर और विभिन्न जगहों पर सैनिटाइजर का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को देश में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामले 2119 हैं। राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से रिकवरी की दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

कोरोना के XBB 1.5 वैरिएंट ने अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। उस वैरिएंट के भारत में 26 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। साथ ही दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 10 है और इनमें से भी 9 आइसोलेशन में अपने घर पर इलाज करा रहे हैं।

बता दें कि भारत में जहां इन दिनों कोरोना से राहत है, वहीं चीन में महामारी से हालात खराब हैं। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक चीन में 64 फीसदी आबादी यानी कि करीब 90 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। चीन के हेनान प्रांत की 89 फीसदी, युनान की 84 फीसदी और किंघाई प्रांत की 80 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। यही वजह है कि अब चीन से कोरोना महामारी के दुनिया के बाकी हिस्सों में भी कोरोना के मामले फिर से बढऩे का खतरा पैदा हो गया है।

आधे शहर का दौरा कर विधायक वोरा ने विकास कार्यों के लिए मांगे 50 करोड़… 11 करोड़ से होगा आठ तालाबों का सौंदर्यीकरण
Big News : एएसपी संजय ध्रुव का ट्रांसफर रद्द, बने रहेंगे दुर्ग के एडिशनल… इन अफसरों का हुआ तबादला
अमित शाह ने सुनी शहीदों व नक्सल पीड़ित परिवारों की समस्या, बोले- नक्सलवाद का करेंगे खात्मा
नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को आगरा से पकड़कर लाई पुलिस, छिपता फिर रहा था दूसरा
तिरंगा लेकर सांसद बघेल ने लगाया भारतीय सेना का जयकारा, बोले- देश की उम्मीदों पर खरे उतरे पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: वायु प्रदूषण, प्यूरीफायर और पेवर ब्लॉक
Next Article 2023-24 का चुनावी एजेंडा तय करेगी भाजपा, पेश होंगे कई प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल बढ़ाने पर चर्चा 2023-24 का चुनावी एजेंडा तय करेगी भाजपा, पेश होंगे कई प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल बढ़ाने पर चर्चा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?