ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 : सिंगापुर में तबाही मचाने वाला कोविड का केपी1 और केपी 2 वैरिएंट पहुंचा भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedHealth

कोविड-19 : सिंगापुर में तबाही मचाने वाला कोविड का केपी1 और केपी 2 वैरिएंट पहुंचा भारत

By Mohan Rao
Published: May 21, 2024
Share
भारत पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट
SHARE

नईदिल्ली। कोरोना संक्रमण एक बार देश में हलचल मचाने को तैयार है। इस मार कोविड-19 का नया वेरिएंट दुनियाभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सिंगापुर में कोरोना के जिस वैरिएंट ने तबाही मचाई हुई है, उसके मामले भारत में भी मिले हैं। भारत में कोरोना के मामलों पर निगरानी रखने वाले इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डाटा से इस बात का खुलासा हुआ है। डाटा के अनुसार भारत में कोरोना वैरिएंट केपी1 के 34 और केपी2 के 290 मामले सामने आए हैं।

INSACOG से मिले डाटा के अनुसार, देश के सात राज्यों में केपी1 के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 23 मामले मिले हैं। वहीं गोवा (1), गुजरात (2), हरियाणा (1), महाराष्ट्र (4), राजस्थान (2), उत्तराखंड (1) केपी1 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं केपी2 से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 290 है, जिनमें से सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में (148)  पाए गए हैं। साथ ही दिल्ली (1), गोवा (12), गुजरात में (23), हरियाणा (3), कर्नाटक (4), मध्य प्रदेश (1), ओडिशा (17), राजस्थान (21), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड में (16) और पश्चिम बंगाल में 36 मरीजों का पता चला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, केपी1 और केपी2 भी कोरोना के जेएन1 वैरिएंट के उप-वैरिएंट हैं। हालांकि इस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों में अभी बीमारी के गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम है। ऐसे में घबराने वाली बात नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इन वैरिएंट में म्युटेशन की प्रक्रिया होती रहेगी और यह कोरोना वायरस की प्रकृति भी है। केपी1 और केपी2 वैरिएंट सिंगापुर में कोरोना की नई लहर का कारण बन गए हैं। सिंगापुर में 5 मई से 11 मई तक 25,900 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से दो तिहाई मामले केपी1 और केपी2 वैरिएंट से जुड़े हैं। केपी1 और केपी2 वैरिएंट जिस ग्रुप से जुड़े हैं, उसे वैज्ञानिकों ने FLiRT नाम दिया है।

भारत नेट परियोजना में देरी पर सरकार ने ठेका लेने वाली कंपनी को दिया नोटिस, मांगा जबाव
टीबी पर जागरूकता के लिए तेजी से हो रहा काम
महंगाई का डबल डोज: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े रसोई गैस के दाम, अब करना होगा इतना भुगतान
दया ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान
कोरोना वैक्सीनेश काउंटडाउन शुरू: ‘ कोविशील्ड ‘ की पहली खेप पहुंची दिल्ली, देश के अन्य हिस्सों में हो रही सप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई चेम्बर ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मानसून से पहले नालियों की सफाई की रखी मांग
Next Article CG Crime : बिलासपुर में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, चार साल से थे लिव इन रिलेशन में… आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?