ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: COVID-19: इटली पहुंचे विमानों में 100 संक्रमित मिलने से दहशत, फ्रांस ने भी लगाई चीन यात्रा पर पाबंदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

COVID-19: इटली पहुंचे विमानों में 100 संक्रमित मिलने से दहशत, फ्रांस ने भी लगाई चीन यात्रा पर पाबंदी

By Om Prakash Verma
Published: December 31, 2022
Share
COVID-19: Panic after 100 infected in planes reached Italy, France also banned travel to China
COVID-19: Panic after 100 infected in planes reached Italy, France also banned travel to China
SHARE

पेरिस (एजेंसी)। चीन में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच अब फ्रांस ने भी चीन से आने वालों पर यात्रा पाबंदियां लगा दी हैं। इससे पहले भारत और अमेरिका समेत सात से ज्यादा देश ऐसा ही कदम उठा चुके हैं।
अब चीन से फ्रांस पहुंचने वाले यात्रियों को निगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखाना होगी। यात्रियों को फ्रांस यात्रा पर रवाना होने से 48 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। फ्रांस के स्वास्थ्य व परिवहन मंत्रालयों द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार चीन से आने वाली सारी उड़ानों सीधी या अन्य देशों से होकर आने वाली के यात्रियों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट अपने साथ रखना होगी और मास्क पहनना होगा। दरअसल, चीन से इटली पहुंचे दो विमानों में 100 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद दुनियाभर के देशों ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया।

चीन की यात्रा टाल दें
इसके अलावा 1 जनवरी से चीन से फ्रांस पहुंचने वाले कुछ यात्रियों का रेंडम पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा, क्योंकि अभी यह परीक्षण अनिवार्य करने में थोड़ा समय है। फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि कमजोर इम्युनिटी वाले लोग चीन की गैर-जरूरी यात्रा को फिलहाल टाल दें।

चीन में तेजी से फैल रहा संक्रमण
बता दें, चीन में जनविरोध के बाद जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दे दी थी। इसके बाद मानो देश में कोरोना बम फट गया। देशभर में रोज लाखों की तादाद में मरीज मिलने लगे और हजारों मौतों की खबर है। हाल यहां तक बिगड़ गए कि अंत्येष्टि के लिए कतारें लगने लगीं। हालांकि, चीन देश में कोरोना की वास्तविक स्थिति से दुनिया को अवगत नहीं करा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर चीन से कोरोना के आंकड़े मांगे हैं।

ब्रिटेन में भी अनिवार्य किया कोविड टेस्ट
इससे पहले आज ब्रिटेन ने भी घोषणा की कि चीन से आने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले कोविड-19 परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगी। ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा कि पांच जनवरी से चीन से इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने वाले लोगों को ष्टह्रङ्कढ्ढष्ठ-19 की निगेटिव रिपोर्ट पेश करना होगी। इससे पहले भारत व अमेरिका समेत सात देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी थी।

भारत आने पर संक्रमित मिले तो क्वारंटीन होंगे
एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। भारत पहुंचने पर यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड के लक्षण पाए जाते हैं या वे कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

नियमितीकरण की मांग को लेकर 45 हजार संविदा कर्मियों का हड़ताल, बघेल सरकार पर वादे पूरे न करने का लगाया आरोप
अटल जयंती पर पार्षद दया सिंह के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
भारत की सख्त आपत्ति से झुका विश्व स्वास्थ्य संगठन, नक्शा विवाद में जारी किया स्पष्टीकरण
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले 6 कर्मचारियों को थमाया नोटिस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ तथा सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की थीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दांतों की झनझनाहट बनती हैं बड़ी परेशानी, इन उपायों से मिलेगी आपको राहत
Next Article OHE लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, कोयला लदी मालगाड़ी में पड़ी थी लाश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?