ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी करने वाला कपल बंगाल से गिरफ्तार, शादी की तैयारी में थे ठग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी करने वाला कपल बंगाल से गिरफ्तार, शादी की तैयारी में थे ठग

By Mohan Rao
Published: March 19, 2023
Share
ठगी के आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी करने वाले ठग कपल को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल से दोनों को गिरफ्तार किया गया। खासबात यह है दूसरों को प्रेम के जाल में फंसा कर ठगी करने वाला यह जोड़ा खुद शादी करने वाला था और इससे पहले दुर्ग पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश का ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जा रहा है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

बता दें आनंद विहार फेस 2, फ्लैट नंबर ए/307 निवासी सोमीर कुमार चन्द्रा से इस कपल ने सेक्सटॉर्शन के जरिए ठगी की थी। सोमीर चंद्रा ने बताया था कि 23 सितंबर 2022 को उनके पास एक एसएमएस आया। जिसमें में लिखा था i am jenny please call me 9647948440 (Truly Privecy  Genvine) Regeards Eakash Motors। इसके बाद फोन आया और सामने वाले ने बताया कि 2149 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद सोमीर चंद्रा ने 24 सितंबर 2022 को 2149 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद आईडी बनाने के नाम पर 3999 रुपए मांगे उसके बाद मिटिंग तय हुई। न तो मीटिंग हुई और न ही पैसे वापस मिले। उल्टे पैसे वापसी को लेकर भी रुपए लेना शुरू कर दिया। सोमीर चंद्रा बदनामी के डर से रुपए देता गया। इस तरह 11 लाख रुपए की ठगों ने बुजुर्ग से ठग लिए थे। इसके बाद ठगों ने यह भी धमकी दी कि रुपए नहीं मिलेंगे जो करना है कर लें। इतना होने के बाद सोमीर चंद्रा ने इस मामले में पद्मनाभपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।  

12 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ाए शातिर
बुजुर्ग की शिकायत के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ एसपी अभिषेक पल्लव ने आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई। आईपीएस प्रभात कुमार नेत्रत्व में एसीसीयू एवं थाना बल को इस मामले में करीब 12 दिन की मशक्कत के बाद सफलता मिली। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद एक टीम को कोलकाता भेजा गया। टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से आरोपियों सौम्या ज्योति दास और प्रिया मंडल को गिरफ्तार किया। जिस समय पुलस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तब दोनों शादी की तैयारी कर रहे थे। उनकी शादी से दो घंटे पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोलकाता कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। इस मामले में रविवार को दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्रीअजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक
रेलवे ट्रैक पर गिरा दृष्टिहीन बच्चा, जान दांव पर लगा पॉइंटमैन ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो
अब नहीं होगी देसी टीके की किल्लत, भारत बायोटेक के नए प्लांट से रवाना हुई कोवैक्सीन की पहली खेप
दक्षिण एशिया में बड़ा इस्लामिक एजेंडा काम कर रहा, हिंदुओं की हत्या और जवानों की शहादत में है कोई लिंक?-कांग्रेस सांसद
2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, 11 मई को झाँसी में ग्रैंड फिनाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज कांकेर व बिलासपुर का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next Article मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने किसानों को किया गया प्रोत्साहित मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने किसानों को किया गया प्रोत्साहित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?