ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन मंगाई प्रिंटिग मशीन, यूट्यूब देखकर सीखी छपाई… दुर्ग नकली नोट के साथ दंपति गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ऑनलाइन मंगाई प्रिंटिग मशीन, यूट्यूब देखकर सीखी छपाई… दुर्ग नकली नोट के साथ दंपति गिरफ्तार

By Mohan Rao Published December 30, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नकली नोट छापकर उसे बाजार में खपाने वाली शातिर दंपति को गिरफ्तार किया है। साधारण से दिखने वाले पति पत्नी ने यूट्यूब से छपाई सीखी और एचपी का कलर प्रिंटर ऑनलाइन ऑर्डर किया। पाटन व आसपास के कई दुकानदारों को नकली नोट थमाकर शातिरों ने सामान खरीदा। रानीतराई में नकली नोट खपाते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने एक लाख 70 हजार से ज्यादा की फेक करेंसी जब्त की। साथ ही पुलिस ने प्रिंटर, पेपर आदि भी जब्त किया।

धमतरी निवासी तुलेश्वर सोनकर ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरिता सोनकर ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आये थे। शाम लगभग 5.30 बजे इसके पास एक व्यक्ति और एक महिला पहुंचे और 60 रुपए का मटर और मिर्च खरीद कर 500 रुपए का नोट दिए। 500 का नोट अपने गल्ला में रख लिया कुछ देर बाद मंडी वाले माधव सोनकर ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोट चल रहा है। तब इसने अपने गल्ला को बारीकी से देखा वह नकली नोट लगा, जिसका नंबर 9EP143736 है।

इसके बाद पता चला कि दोनों ने इसके साथ-साथ रानीतराई के बाजार में अन्य व्यापारियों भावेश देवागंन कौही, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन असोगा, शीतल यादव डिधारी, चंद्रिका बाई खपरी, रोहित सोनकर सब्जी मण्डी, भूपेन्द्र पटेल खपरी के पास भी सामान खरीद कर नकली नोट चलाया है। इसके बाद इन सभी ने पुलिस को सूचना दी। थाना रानीतराई पुलिस ने इस मामले में धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस दर्ज किया और बाजार पहुंचकर साप्ताहिक बाजार पहुंची नकली नोट चलाने वाले अरूण कुमार तुरंग एवं इसकी पत्नी राखी तुरंग को पकड़ा।

आरोपी अरूण कुमार तुरंग से पूछताछ करने पर नकली नोट छापकर बाजार में चलाना स्वीकार किया । आरोपी ने बताया कि इसने ऑन लाईन कलर प्रिण्टर, फोटो कापी एवं पेपर मंगाया था। 500 रुपए रुपए का नकली नोट छापा और उसे काटकर पाटन के बाजार में चलाया एवं रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में चला रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ 5200 रुपए के नकली नोट लेकर रानीतराई में बाजार करने गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के निवास सोनपैरी, मुजगहन, जिला रायपुर पहुंचकर तलाशी लेने पर कलर प्रिंटर, 1,65,300 रुपए के नकली नोट  कुल 1,70,500 रूपए के नकली नोट जब्त किया गया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao December 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना
Next Article राशन कार्डों का 85 प्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण, मेरा ई-केवायसी एप से घर बैठे कर सकते हैं केवायसी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?