ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई पहुंची देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई पहुंची देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

By Mohan Rao
Published: March 18, 2023
Share
सीए भवन भिलाई में कार्यक्रम के दौरान आईपीएस किरण बेदी
SHARE

भिलाई। भिलाई सीए ब्रांच द्वारा शनिवार को सीए भवन सिविक सेंटर में राष्ट्रीय वूमेन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश की पहली महिला आईपीएस एवं पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी उपस्थित थी। भिलाई, रायपुर एवं बिलासपुर सीए ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई ब्रांच की वूमेन एवं यंग मेंबर्स सशक्तिकरण कमेटी द्वारा आयोजित अगस्ती- कनेक्ट, इंस्पायर, एम्पावर में शिरकत करते हुए डॉ. बेदी ने आयोजन की प्रशंसा की एवं खुशी जताते हुए कहा कि अब मैं यहां दुबारा आउंगी। इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी द्वारा ब्रांच में लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया।

मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन के पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसमें प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. किरण बेदी ने संस्था के काम करने की तरीकों को प्रोफेशनल बताया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते कहा कि सभी महिलाओं में त्याग की भावना होती है इसी वजह से परिवार हो या ऑफिस हर जगह वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाना जानती है। उन्होंने अपने पर्सनल जीवन में अपनी मां को डबल इंजन की तरह बताते हुए कहा कि मेरी मां ही मेरे घर के कामों और बच्चों को संभाला इसी वजह से मैं अपना पूरा 24 घंटा समय अपने काम को दे पाई। आज उन्हीं की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाई इसलिए मेरा पहला कर्तव्य त्याग है और उसे पहले रखती हूं। उन्होंने आगे कहा कि आप किसी दूसरे के लिए काम करेंगे तो वो भी खुश होकर आपके साथ 100 प्रतिशत काम करेगा। इसी तरह  समाज अगर इसी तरह एक-दूसरे सहायता कर आने वाली सारी परेशानियों से निपट सकता है जो उन्हें आगे बढ़ने से राेकती है। डॉ. किरण बेदी ने कहा कि अगर निगेटिव से पॉजिटीव सोचना है तो सबसे पहले  हमें कभी भी किसी से शिकायत नहीं करनी चाहिए न ही किसी के लिए बुरा बोलना चाहिए, जो व्यक्ति जैसा है वैसा रहने दें और ज्यादा सोचना नहीं है। यहीं से आप पॉजिटीव हो पाएंगे।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण ब्रांच चेयरमेन सीए पायल नवीन जैन ने दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. अरूणा पलटा, वूमेन एवं यंग मेंबर्स सशक्तिकरण कमेटी के उपाध्यक्ष सीए अभय छाजेड़, श्रीमती मीनाक्षी टूटेजा, डॉ. अकांक्षा शर्मा एवं सीए रीना जैन , सिए रिद्धि जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सीए सपना गोलछा, डॉ. नेहा बत्रा, मिसेज़ सोमी टूटेजा, सीए मनीषा बियानी ने भी विभिन्न विषयों पर प्रमुखता से अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्य रूप से सीए विधि लेखवानी, सीए प्रेया सेठिया, सीए स्मिता ठाकुर, सीए चंदना जैन, सीए बिन्नी अग्रवाल, सीए खुशबू संघवी, सीए हेमलता सिंह, सीए सुखविंदर सैनी, सीए रिया खेतान, सीए तलविंदर, सीए आस्था खेतान, मैनेजिंग कमेटी के सीए राहुल बत्रा, सीए अंकेश सिन्हा, सीए सूरज सोनी सहित भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, कानपुर एवं रांची के लगभग 400 से अधिक सदस्य उपस्थित थे।

आपके काम पर दूंगी रिवार्ड
आईपीएस किरण बेदी ने कहा कि मैं दुबारा भिलाई में आउंगी और आपके काम का रिजल्ट देखकर ही आपको रिवॉर्ड दूंगी। जिससे पता चल सके आपने अपने को कितना बखूबी ढंग से अपना काम पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आप अपना काम ईमानदारी से करें। लोगों की मदद के लिए आगे आएं। देश को आगे बढ़ाने में सब मिलकर बहुत बड़ा योगदान दे सकते है। आईपीएस बेदी ने सीए वर्ग को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी सीए सदस्य उन लोगों को सपोर्ट करें जो ईमानदारी से काम कर रहा है। आप ही उन्हें बता सकते हैं कि जरूरतमंद को क्या चाहिए, और वह डोनर आपके बात मानकर सही काम कर सकता है। सीए वर्ग का सबसे बड़ा कर्त्तव्य है कि वो सभी को आपस में कनेक्ट करें।

अच्छा काम करने वालों से हमें मिलती है प्रेरणा
किरण बेदी ने आगे सीए वर्ग से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने फोन की बैटरी को  रिचार्ज करने के लिए प्लग पर डालते हैं उसी प्रकार हमें भी महान व्यक्तित्व, बुक, किताबों आदि में लिखे विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है। जिस प्रकार हम दोस्तों के साथ मिलना, ऑफिस मीटिंग में बैठना आदि जगहों से हम अच्छी चीजें निकालकर उसे अपने जीवन में उतार सकते हैं।

सशक्तिकरण का मतलब- समर्पित, भरोसेमंद
किरण बेदी ने उपस्थित महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्तिकरण का मतलब समर्पण भावना के साथ और पूरे भरोसे के साथ काम करना। उन्होंने कहा कि जो भी आपके ऊपर विश्वास कर आपको सपोर्ट करता है यही सशक्तितरण होता है। जिससे आप पूरे समर्पण भावना के साथ आगे बढ़ने में आसानी होती है। उन्होंने आगे कहा कि आप डटकर आगे बढ़कर काम करें मैं आपकों हमेशा  सपोर्ट करती रहूंगी। ताकि आप बेफिक्र होकर ईमानदारी से जनता की सेवा कर सकें।

 लड़का और लड़की दोनों को बराबर समझना होगा: अरूणा पलटा
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. अरूणा पल्टा  ने कहा की आज भी घर में हमारे माता-पिता में लड़का और लड़की में अंतर की भावना दिखाई देती है हमें इसे बराबर करने की जरूरत है। तभी पुरूष और महिलाएं दोनों एक साथ समाज को आगे बढ़ाएंगे। जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा संस्कार होगा। सीए रिद्धी जैन ने अपनी प्रेरणा में बताया कि वो जब सही काम करते हैं तो किसी के आगे दबाव में झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आईपीएस किरण बेदी ने अपने जेलों के खतरनाक जेलरों को अवसाद से निकालने के लिए उन्हें योग,  फिजिकल और मानसिक फिट रहनें उन्हें सिखाया। आज उनकी जीवन पॉजीटिविटी से भर गया है।

मेन्स ट्रिपल जंप में भारत ने गोल्ड और सिल्वर पर किया कब्जा, अन्नू रानी को मिला कांस्य, बॉक्सर अमित और नीतू ने जीता सोना
CG Crime News: अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी व धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से दबोचे गए तीन आरोपी
16 लाख गबन करने की नियत से फरार मैनेजर बनारस से गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, छत्तीसगढ़ और राज्य के बाहर 84 हजार श्रमिकों को मिली राहत
सस्ती दरों पर बोर खनन व कृषि उपकरण देने के नाम पर लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भक्त माता कर्मा जयंती पर विधायक देवेंद्र ने साहू समाज को दी बड़ी सौगात, खुर्सीपार में बना साहू सदन, गार्डन भी हो रहा तैयार
Next Article पंखे पर लटककर भाई कर रहा आत्महत्या, तभी पहुंची बहन ने रस्सी काट पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं बची जान पंखे पर लटककर भाई कर रहा आत्महत्या, तभी पहुंची बहन ने रस्सी काट पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं बची जान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?