ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिना मास्क घूमने वालों पर फिर एक बार निगम की सख्ती: 61 लोगों पर हुआ 5970 रुपए का जुर्माना… कार्रवाई को लेकर कलेक्टर भुरे ने दिए हैं कड़े निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बिना मास्क घूमने वालों पर फिर एक बार निगम की सख्ती: 61 लोगों पर हुआ 5970 रुपए का जुर्माना… कार्रवाई को लेकर कलेक्टर भुरे ने दिए हैं कड़े निर्देश

By @dmin
Published: July 17, 2021
Share
Corporation's strictness once again on those who roam without masks
Corporation's strictness once again on those who roam without masks
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए मास्क पर कार्रवाई अभियान फिर से तेज कर दिया है। शनिवार को बिना मास्क के घर से बाहर निकले कई लोगों पर कार्रवाई की गई। निगम अमले ने ऐसे 61 लोगों से 5970 रुपए जुर्माना वसूल किया। वहीं कई लोगों को सख्त चेतावनी भी दी गई।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम के सभी जोन के स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क या अन्य तरीके से मुंह को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही की।

निगम की टीम बाजार क्षेत्र, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौक-चौराहो का निरीक्षण करते हुए नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। लोगों के अधिक आवागमन वाले चौक चौराहो पर नजर रखते हुए बिना मास्क लगाए हुए निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 61 लोगों से मास्क नहीं पहनने को लेकर 5970 रुपए अर्थदंड वसूला गया। निगम प्रशासन आम जन से अपील करती है कि चेहरे पर मास्क लगाकर ही घरों से निकले और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु घर के बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन बहुत से लोग नियमों को ताक पर रखकर बिना मास्क के घर से बाहर निकलने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे है ऐसे में संक्रमण एक दूसरे में फैलने की संभावना बढ़ जाती है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु निगम के जोन कार्यालयों की टीम निगम क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर जहां पर अधिक से अधिक लोगों का आवागमन या जमवाड़ा होता है ऐसे स्थानों पर भी कार्यवाही कर रही हैं। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है।

शिवाजी नगर जोन क्षेत्र में हुई सबसे ज्यादा करवाई
मास्क नहीं लगाने के कारण जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्र में 11 लोगों से 1080, जोन क्रं. 02 वैशालीनगर में 17 लोगों से 1700, जोन क्रं. 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में 08 लोगों से 800, जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में 25 लोगों से 2390 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। इस प्रकार आज अलग-अलग क्षेत्रों में 61 लोगों से 5970 रुपए जुर्माना वसूल किया गया! निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार से बिना मास्क लगाकर निकलने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दुख है कि वे तमिल नहीं सीख पाए। पीएम नरेंद्र मोदी
मनरेगा और ‘बिहान’ ने दिया कमाई का जरिया, स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रोजाना 1200 रू. तक की कमाई
Bhilai Breaking : नहर में मिली युवक की लाश, अकड़ गया था शरीर…. हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
यूपीएससी क्लीयर करने वालों को एक लाख रुपए देगी सरकार, सीएम साय के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Traffic department's big action on speed bikers and rule breakers स्पीड बाइकर्स और नियम तोडऩे वाले वालों पर यातायात विभाग की बड़ी कारवाई… चालानी कार्रवाई के साथ इतनी बड़ी संख्या में हुए लाइसेंस निलंबित
Next Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई निगम के सभी जोन कार्यालयों में सोमवार से फिर शुरू होगा जनदर्शन… लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?