ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर के हुक्काबारों पर निगम की सख्ती…. एक साथ शहर के कई नामचीन होटलों व रेस्टारेंट में पहुंची निगम की टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर के हुक्काबारों पर निगम की सख्ती…. एक साथ शहर के कई नामचीन होटलों व रेस्टारेंट में पहुंची निगम की टीम

By @dmin
Published: February 11, 2021
Share
Corporation's strictness on the city's hookahs…. Corporation's
Corporation's strictness on the city's hookahs…. Corporation's
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर से हुक्का बार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निगम ने कई नामचीन होटल एवं रेस्टोरेंट में एक साथ एक ही समय में दबिश दी। छापामार कार्रवाई करने के लिए तीन अलग-अलग टीम गठित की गई थी। तीनों टीम में 15 से 20 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। कार्रवाई करने के लिए महिला सुरक्षाकर्मी को भी सम्मिलित किया गया था। निगम की यह तीनों टीम सायं 6बजे एक साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई करने के लिए निकली। कार्रवाई स्थल के बारे में केवल नेतृत्वकर्ता को ही जानकारी थी, इसके अतिरिक्त किसी को यह जानकारी नहीं थी कि कहां जाना है।
टीम सूर्या मॉल के ब्लैकजैक एवं मोक्ष पहुंची। वहां पर मुख्य द्वार बंद मिला और न हीं कोई संचालक मौके पर उपस्थित हुआ। प्रतिष्ठान के गेट को खुलवाने के लिए संचालक के करीबी हनी सिंह एवं अनुराग साहू से भी संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु कोई नहीं पहुंचा। यह जानकारी होने पर कि प्रतिष्ठान में हुक्का बार का संचालन होता है, इसे अस्थाई रूप से सील करते हुए निगम कार्यालय में उपस्थिति देकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण कराने संबंधी नोटिस चस्पा किया गया। सूर्या मॉल के ब्लैकजैक एवं मोक्ष दोनों में इसी प्रकार की कार्रवाई की गई। जूनवानी रोड के टेन 11 का भी निगम की टीम ने निरीक्षण किया। इसके सामने दो वाहनों में हुक्का से संबंधित सामग्रियां प्राप्त हुई, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसकी सूचना दूरभाष पर संबंधित थाने को दी तथा निगम ने संचालक जयदीप सिंह से एक हजार रुपए का अर्थदंड शुल्क लिया। इसके अतिरिक्त निगम की टीम ने होटल ग्रैंड ढिल्लन, थर्ड डिग्री, फ्लोरेट होटल, क्रॉस रोड, फ्लोरा कैफे, बंकरज का भी निरीक्षण किया। परंतु निरीक्षण में हुक्का से संबंधित सामग्री प्राप्त नहीं हुई।
उल्लेखनीय है कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालन की शिकायत एवं सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। हुक्का बार में नाबालिगों के प्रवेश के साथ ही देर रात तक शोर शराबा और अन्य तरह के नशीले पदार्थ के विक्रय की सूचनाएं भी मिल रही थी। मामले को निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गंभीरता से लेते हुए इस प्रकार के संचालन पर लगाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। जिसके परिपालन में उपायुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर सख्त कार्यवाही करने के लिए दल का गठन किया गया। और शहर के कई स्थानों पर निगम ने हुक्का बार को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान नेहरू नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे एवं परमेश्वर चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीके सैमुअल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
फेट क्लब के विरुद्ध एफ. आई .आर. दर्ज कराने निगम ने प्रेषित किया पत्र
विगत कुछ दिनों पूर्व नेहरू नगर पूर्व व्यावसायिक परिसर दुकान क्रमांक 68 के फेट क्लब में संचालित हुक्का बार को पुलिस बल की उपस्थिति में निगम ने सील किया गया था। इस संस्थान की अनुज्ञप्ति लाइसेंस की वैधता भी समाप्त हो गई है। अब फेट क्लब पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए निगम ने एफ.आई.आर. दर्ज कराने सुपेला थाना को पत्र प्रेषित किया है।

भारत में कोरोना: दैनिक संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी, 24 घंटे में सामने आए 61871 नए मामले
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: बीसीसीआई ने की मिताली-अश्विन के लिए खेल रत्न की सिफारिश, अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा इनका नाम
महतारी वंदन योजना : आज जारी होगी पांचवी किश्त, लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों पहुंचेंगे 1000 रुपए
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 10 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से जल्द ही तैयार होगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
कोसानाला में चैनेलाइजेशन कार्य के कछुआ चाल पर आयुक्त ने जताई नाराजगी… क्षेत्र के लोगों को बारिश के पानी से बचाने 5 किलोमीटर तक होना है चैनेलाइजेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress hunches in support of farmers: Padayatra organized against किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भरी हुंकार: केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली पदयात्रा
Next Article More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours लाठीचार्ज के विरोध में लेफ्ट-कांग्रेस का बंगाल बंद, कार्यकर्ताओं ने जाम किए सड़क-रेलवे ट्रैक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?