ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवनाथ ऑटोमोबाइल के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

शिवनाथ ऑटोमोबाइल के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: April 5, 2025
Share
SHARE

भिलाई। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला के बगल में शिवनाथ ऑटोमोबाइल महिंद्रा मोटर्स द्वारा किए गए अतिक्रमण पर शनिवार को निगम का बुलडोजर चला। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

दरअसल शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य मार्ग से लाना और ले जाना पड़ रहा था।जिला  कलेक्टर अभिजीत सिंह के अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान यह मामला संज्ञान में आया। सीमांकन के बाद पाया गया कि महिंद्रा मोटर्स द्वारा कुछ भूखंड पर अतिक्रमण किया गया है। शनिवार को कार्यपालिका मजिस्ट्रेट डिकेश्वर साहू, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, भवन अधिकारी अरविंद शर्मा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर के अतिक्रमण को रिक्त कराया गया। एजेंसी के अधिकारियों को चेतावनी दी गई की दोबारा इस प्रकार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं करेगा।

कार्रवाई दोपहर 2 बजे से शुरू किया गया। तोड़े गए मालवे को जेसीबी, डंपर, से जब्त किया गया।  शिवनाथ मोटर्स अधिकारियों से पंचनामा बनवा करके  लिखित में आश्वासन लिया गया कि उसके द्वारा दोबारा अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। नगर निगम भिलाई द्वारा अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जाती है कि शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। अन्यथा उनके खिलाफ बेदखली कार्रवाई करते हुए  उन्हीं से तोड़ने में हुए खर्च का हरजाना भी वसूल किया जाएगा। बेदखली कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे शासकीय राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू,  सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, बसंत देवांगन, अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा,  चंदन निर्मलकर, राजस्व निरीक्षक शशांक शेखर, तोड़फोड़ अधिकारी हरिओम गुप्ता, सुपरवाइजर इनाम सिंह कन्नौज, निरंजन असाटी, नंदू सिन्हा, राजेश गुप्ता, तोसेंद्र साहू, राजेंद्र सिंह, हेमलाल यादव, मंगल  जांगड़े, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।

लॉकडाउन में आवारा पशुओं की सुध ली ओडि़शा सरकार ने… आवरा पशुओं की भूख मिटाने सीएम ने जारी किया 60 लाख का फंड
Gustakhi Maaf: चलो चुनाव आयोग को बधाई दे दें
हाट-बाजार क्लीनिकों में दूरस्थ गांवों और वनांचलों के 51 लाख से अधिक लोगों का हुआ इलाज…
पीएम आवास योजना-ग्रामीण को समयबद्ध गति देने जिले में हर माह 7 तारीख को होगा ‘आवास दिवस’
स्पेसएक्स के ‘स्टारशिप’ में धमाका, मंगल जाने के लिए बने यान का परीक्षण दूसरी बार विफल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तेलंगाना में जाकर डाले हथियार
Next Article बस्तर पंडुम का समापन : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल, नक्सलियों से बोले- मुख्यधारा में हो जाएं शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?