ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेडिकल वेस्ट के कचरे में पड़ी हुई रसीद से हुआ अस्पताल का खुलासा… मेडिकल वेस्ट अनियंत्रित रूप से फेंकने का मामला… निगम ने हाईटेक अस्पताल से वसूला 1 लॉख रुपए जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मेडिकल वेस्ट के कचरे में पड़ी हुई रसीद से हुआ अस्पताल का खुलासा… मेडिकल वेस्ट अनियंत्रित रूप से फेंकने का मामला… निगम ने हाईटेक अस्पताल से वसूला 1 लॉख रुपए जुर्माना

By @dmin
Published: October 10, 2020
Share
Corporation recovered 1 lakh rupees fine from Hitech Hospital
Corporation recovered 1 lakh rupees fine from Hitech Hospital
SHARE

भिलाई। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने मेडिकल वेस्ट एवं अन्य कचरे को फैलाए जाने पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश के समस्त जोन आयुक्त को दिए हैं । इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी रोड स्थित चौहान टाउन के पास रोड के किनारे निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट का कचरा फैला हुआ खुले में पाया गया। निगम की टीम द्वारा अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि कचरे में पड़ी हुई रसीद हाईटेक अस्पताल की है और अस्पताल प्रबंधन ने ही इस कचरे को खुले में फैलाया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 सुनील अग्रहरि की टीम अस्पताल प्रबंधन पहुंची और 1 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया। हाईटेक अस्पताल में अन्य मरीजों के साथ ही वर्तमान में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना मरीजों का इलाज एवं अन्य के इलाज से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को खुले में कचरा स्वरूप फेंकना वैश्विक महामारी को बढ़ावा देना व एसओपी के गाइडलाइन का उल्लंघन है। मेडिकल वेस्ट का निपटान मेडिकल प्रबंधन द्वारा स्वयं को किया जाना होता है। हाइटेक हॉस्पिटल द्वारा खुले में कचरा फेंकने पर प्रारंभिक तौर पर जुर्माना लगाते हुए 1 लाख की राशि वसूल की गई है साथ ही समझाइश दी गई है कि दोबारा इस प्रकार का कृत्य किए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि कार्यवाही को आयुक्त महोदय के संज्ञान में लाते हुए जिला प्रशासन को प्रेषित किया जाएगा, ताकि अन्य नियमों के तहत अस्पताल पर उचित कार्रवाई की जा सके।
अस्पताल प्रबंधन ने जुर्माना की राशि देने में की टालमटोल
हाईटेक अस्पताल प्रबंधन के संजय सिंह अग्रवाल ने निगम की टीम के पहुंचने पर जुर्माना की राशि देने में काफी टालमटोल किया, बहुत समय तक इंतजार करने पर इधर-उधर फोन पर बात की, उसके बाद जब बात नहीं बनी तो फिर प्रबंधन चेक देने पर राजी हुआ। निगम की रसीद लेने के पश्चात भी प्रबंधन ने चेक को अपने पास रखा काफी देर तक राशि प्रदाय नहीं की गई तब निगम के द्वारा स्मृति नगर थाने में शिकायत करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा था उसी दरमियान प्रबंधन चेक देने पर राजी हुआ और जुर्माने की राशि प्रदाय किया! आज की कार्यवाही में जनसंपर्क अधिकारी पीसी सार्वा, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक वीके सैमुअल, राजेश गुप्ता, अंजनी सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस: दुकानों, होटल, कारखाना एवं बाजारों में बाल श्रम को रोकने जागरूकता कार्यक्रम…. दी गई कानून की जानकारी
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष: प्रदेश के 1200 लोगों ने बीते साल छोड़ा तम्बाकू सेवन, 24 जिलों में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र का संचालन
155 देशों की नदियों के जल से रामलला का अभिषेक, कई देशों के राजनयिक भी समारोह के गवाह बनेंगे
Gustakhi Maaf: उफ्फ ! इन गर्मियों का क्या करें
दुर्ग उपचुनाव रिजल्ट : भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा व रिसाली में कांग्रेस की जीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत…. स्वास्थ्य परीक्षण करने मोबाइल टीम पहुंचेगी शहर के अंतिम छोर तक…. स्लम एरिया में लगेगा 31 तक शिविर
Next Article Driver takes a nap in the middle of the road आंध्र प्रदेश: सीएम जगन ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर लगाया अपनी सरकार गिराने का आरोप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?