ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ली विभिन्न मुद्दों पर जोन आयुक्त की बैठक…. कोरोना की रोकथाम के लिए हर पहलुओं पर फोकस करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ली विभिन्न मुद्दों पर जोन आयुक्त की बैठक…. कोरोना की रोकथाम के लिए हर पहलुओं पर फोकस करने के निर्देश

By @dmin
Published: March 18, 2021
Share
Corporation Commissioner Rituraj Raghuvanshi took a meeting of the
Corporation Commissioner Rituraj Raghuvanshi took a meeting of the
SHARE

भिलाई। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आज समस्त जोन आयुक्तों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क पर लगातार कार्यवाही करने, सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन, व्यवसायियों एवं समितियों के प्रतिनिधि की बैठक लेने, वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रेरित करने, मास्क नहीं लगाने वालों से 200 रुपए जुर्माना वसूलने, बिना मास्क के झुंड में ट्रैवलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, निगम के फ्रंट वारियर्स को कोरोना का सेकंड टीका लगवाने, सार्वजनिक स्थानों में तथा भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त रघुवंशी ने सतत मॉर्निंग विजिट करने, जीवीपी पॉइंट समाप्त करने, स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए वार्ड क्षेत्र में शिविर प्रारंभ करने पर चर्चा की। बैठक में उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं नरेंद्र कुमार बंजारे, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, पूजा पिल्ले, अमिताभ शर्मा एवं सुनील अग्रहरि मौजूद रहे।
पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए गठित होगी टीम
गर्मी के मौसम को देखते हुए निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए टीम गठित करने के निर्देश आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए है। गठित टीम द्वारा वार्ड क्षेत्र में पेयजल को लेकर जो भी समस्या आएगी उसे टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर तत्काल समाधान किया जाएगा! गर्मी में पेयजल की समस्या न हो इसके निर्देश आयुक्त द्वारा दिए गए है।
टैंकर मुक्त शहर बनाने के निर्देश
भिलाई निगम क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने के लिए उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। पाइपलाइन का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक समस्या आती है उन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है! शिवाजी नगर जोन के बहुत से एरिया टैंकर मुक्त हो चुके हैं, मदर टैरेसा नगर में पानी की अधिक शिकायतें आती है, इस क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है! पूरे भिलाई शहर को टैंकर मुक्त करने के निर्देश आयुक्त महोदय ने दिए हैं।
पीलिया की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान
भिलाई शहर को पीलिया मुक्त रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा! बोर, हैंडपंप, कुआं इत्यादि जल स्रोत के पानी की सैंपल लेकर लैब टेस्ट की जाएगी। लैब टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी! बोर, हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई एवं चूना तथा ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाएगा! पीलिया की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
०००००

गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, कहा- देश को आजादी दिलाने में जनजातीय समाज के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : राम, लक्ष्मण और सीता के मनमोहक रूप को देख ठहर गई लोगों की नजरें, भावों में दिखी रामकथा की महीमा
लंबे अरसे के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए लालू यादव, दीं शुभकामनाएं, पासवान को किया याद
पहली बार अमेरिका में होगा टी-20 वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज भी होगा मेजबान
CG Breaking : शिकारी खुद हुआ शिकार… जंगली सुअर को मारने बिछाया था 11 केवी का जाल, खुद ही फंसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A person suffering from back pain got a new life in BM Shah Hospital कमर दर्द से परेशान व्यक्ति को मिला बीएम शाह हॉस्पिटल में मिला नया जीवन… तीन साल का दर्द 24 घंटे में हुआ दूर …. जाने कैसा हुआ हॉस्पिटल में इनका इलाज
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: पिछले 24 घंटों में नए मरीजों की संख्या 35 हजार के पार, 172 की गई जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?