ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम बजट 2023-24 : महापौर नीरज पाल ने पेश किया 76035.39 लाख का बजट… जानिए क्या है इस बार भिलाई के विकास का प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

निगम बजट 2023-24 : महापौर नीरज पाल ने पेश किया 76035.39 लाख का बजट… जानिए क्या है इस बार भिलाई के विकास का प्लान

By Mohan Rao
Published: March 31, 2023
Share
भिलाई निगम का बजट
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई में शुक्रवार को महापौर नीरज पाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया है। इस बार शहर के विकास के लिए 76035.39 लाख रुपए का बजट बनाया गया है। भिलाई निगम के सभागार में बजट सत्र के दौरान अपने अभिभाषण में महापौर नीरज पाल ने एक-एक कर शहर के विकास का प्लान बताया। महापौर नीरज पाल ने इस वित्तीय वर्ष के लिए कुल 76035.39 लाख रुपए का बजट प्रस्तुत किया है। महापौर नीरज पाल के द्वारा इसमें 66789.88 लाख रुपए का खर्च और 9245.51 लाख रुपए का बचत बताया गया है।

इस बार के बजट में नेशनल हाइवे से जुड़ी प्रमुख 10 सड़कों का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। जिसमें नेहरू नगर से टीआई मॉल तक, सुपेला चौक से डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक तक, कर्मा चौक से बघवा मंदिर तक, तीन दर्शन मंदिर से शहीद पोट्टी रामलू चौक, आईटीआई भिलाई से गौतम नगर रोड तक, खुर्सीपार चौक से श्रीराम चौक तक, जोन 03 गेट से अशरफी मस्जिद चौक तक, बंसत टाकिज से महात्मा गांधी (जलेबी चौक) तक, सुपेला थाना से राधिका नगर पहुंच मार्ग तथा टोल प्लाजा से दीक्षित कॉलोनी कोसा नगर तक की सड़के शामिल हैं। इसी प्रकार निगम क्षेत्र के अन्य सभी प्रमुख मार्गों का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

100 करोड़ के बॉण्ड जारी करेगा निगम
महापौर नीरज पाल ने बताया कि भिलाई नगर निगम के लिए आय के अतिरिक्त स्त्रोत उत्पन्न करने एवं विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधन पूर्ति के लिए 100 करोड़ रुपए के बाण्ड जारी किए जाएंगे। बाण्ड से प्राप्त राशियों का प्रयोग विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं में किया जाएगा और इन परियोजनाओं से होने वाली आय का उपयोग बाण्ड के पुनर्भुगतान मे होगा।

जानिए क्या है इस बार के बजट में

  • भिलाई में सर्वसुविधा युक्त प्रथम 1000 सिटिंग कैपेसिटि का ऑडिटोरियम कम सेंट्रल लाईब्रेरी का निर्माण कार्य के लिए  20 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। शीघ्र ही वैशाली नगर विधानसभा में इसका निर्माण प्रारंभ कर दिया जायेगा।
  • वैशाली नगर एवं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में एक एक हजार क्षमता के बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग सेंटर स्थापित किये जा रहे है, जिसमें कुल राशि 10 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।
  • शहर में स्टार्टअप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निगम क्षेत्र में रीपा की तर्ज पर शहरों मे अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क हेतु राशि दो करोड़ रूपये में प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। 
  • नगर निगम क्षेत्र में 1000 शहरी महिलाओं को आजीविका प्रदान करने हेतु रेडिमेड गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना प्रस्तावित वित्तीय वर्ष में की जा रही है। आगामी भविष्य में इसी प्रकार हजारों महिलाओं को जोड़ते हुए रोजगार प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण किया जायेगा।
  • लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के आधुनिकीकरण एवं सुविधाओं के विस्तारिकरण के लिए 7 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदान किया गया है। इससे अस्पताल का विस्तारीकरण व आधुनिकिकरण किया जाएगा।
  • कोविड के दौरान संजीवनी बने चंदुलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है। जो शहरवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
  • बैकुंठ धाम केंप क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन की तर्ज पर सभी जोन में मांगलिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
  • नगर निगम द्वारा अब तक 50 से अधिक स्थानों में डोम शेड का निर्माण किया जा चुका है। भविष्य में सभी वार्ड में आवश्यकता अनुसार डोम शेड निर्माण किया जायेगा।
  • मिशन ग्रीन भिलाई के तहत निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थान को चिन्हित कर उनकी भौगोलिक स्थिति के अनुरूप वन विभाग के सहयोग से सघन  वृक्षारोपण किया जायेगा। जिसके लिए 4.50 करोड़ रुपए स्वीकृत है।
  • शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का आगामी माह में अनावरण किया जायेगा। इसके साथ ही शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डे के स्मृति को स्थायी बनाने के लिए वार्ड 04 नेहरू नगर में स्थित ग्राउंड में प्रतिमा स्थापित किया जायेगा।
  • निगम क्षेत्र में खेल-कुद को बढ़ावा देने के लिए महापौर एवं पार्षद निधि का उपयोग कर सभी वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
  • टैंकर मुक्त एवं जल कष्ट निवारण के लिए 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र द्वारा प्रस्तावित 04 नये ओवर हेड टैंक का निर्माण कर जल प्रदाय किया जाएगा, जिससे पेयजल की समस्या का स्थायी निराकरण किया जा सके। इसके लिए बीस करोड़ रूपए प्रस्तावित है।
  • पेयजल अपूर्ति हेतु बीएसपी क्षेत्र में 7 से अधिक वाटर एटीएम स्थापित किया गया। जिसका लोगों द्वारा निरंतर उपयोग किया जा रहा है। जिसे विस्तारित किया जायेगा।
  • सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवर लाईन विस्तारीकरण राशि 20 करोड़ रुपए से किया जाना है।
  • निगम क्षेत्रांतर्गत मुख्य सड़को के दोनो ओर पेवर फुटपाथ निर्माण एवं क्षतिग्रस्त डामरीकृत सड़को पर पैच रिपेयर वर्क हेतु राशि 18 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया है।
  • सड़को के चैड़ीकरण हेतु राशि 8 करोड़ 50 लाख रुपए प्रस्तावित है। तालाबों की सफाई हेतु व्हीड हारवेस्टिंग मशीन संचालन एवं संधारण हेतु 2 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।
  • शहर से उत्सर्जित कचरों का वैज्ञानिक प्रक्रिया सें पुर्नचक्रीकरण हेतु लागत राशि दो करोड़ पचास लाख रुपए से 8 मणिकंचन केन्द्र निर्माण किया जायेगा। तालाबों के उन्नयन एवं विकास के लिए राशि 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • स्मार्ट हेल्थ किओस्क के माध्यम से बीपी, शुगर, रक्त परीक्षण आदि के लिए निशुल्क सुविधा प्रदान किए जाने हेतु, प्रथम चरण मे नगर निगम भिलाई को 50 किओस्क की स्थापना के लिए तीन करोड़ रुपए प्रस्तावित है।
  • निकाय में कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आबादी के अनुपात में ई-रिक्शा/ई-कार्ट की व्यवस्था हेतु पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
  • स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत होम कम्पोस्टिंग किट नागरिकों को प्रदाय किया जायेगा। डोर टू डोर कलेक्शन अंतर्गत स्त्रोत पृथकीकरण हेतु अतिरिक्त डस्टबिन नागरिकों को प्रदाय किया जायेगा।
  • निगम क्षेत्र मे 10 नग स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। इन स्मार्ट टॉयलेट के एवज में एजेंसी को प्रत्येक टॉयलेट के पीछे पांच हजार वर्ग फीट विज्ञापन लगाने की अनुमति प्रदान दी जाएगी।
  • नगर पालिक निगम भिलाई के छात्र छात्राओं एवं आम जनमानस को खगोलिय गतिविधियों में जिज्ञासा एवं मनोरंजन के लिए प्लेनेटेरियम (तारामंडल) का राशि 2 करोड 10 लाख में किया जायेगा जिसकी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है।
  • स्वामी आत्मानंद स्कुल में छात्रो के सर्वागीण विकास हेतु विभिन्न लैब जैसे कि – एस्ट्रोनोमी लैब, रोबोटिक्स लैब फायनेंस लैब एवं खेल-कुद को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कोर्ट जैसे टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट वाॅलीबाल कोर्ट इत्यादि का निर्माण किया जा रहा है।
  • आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए मार्डन प्रायवेट प्ले स्कूल के तर्ज पर पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में एक मार्डन आंगनबाड़ी का निर्माण किया जा रहा है।
  • नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों में आकाशी गतिविधियों को देखने हेतु की ऑब्जर्वेटरी की स्थापना की जायेगी।
  • निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में जनभागीदारी को बदलाव देने हेतु रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें आम जनमानस द्वारा प्लास्टिक जमा करने पर उन्हे आकर्षक ईनाम/कूपन/थैला प्रदान किया जाएगा।
  • निगम क्षेत्र में रहवासियों के आवास के पूर्ण विवरण को प्रचलित पद्धति से हटकर डिजीटल पद्धति की ओर अग्रसर होने के लिए डिजिटल डोर स्थापित किया जाएगा। जिसमें क्यू आर कोड के माध्यम से आवास का पूर्ण विवरण प्राप्त किया जा सकेगा।
  • मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत निगम के प्रमुख चौक चैराहों का विकास एवं सौंदर्यीकरण नागरिकों एवं व्यवसायिक के सहयोग से किया जा रहा है।  भविष्य में जन सहयोग से अन्य स्थानों में विकास किया जाएगा।
  • शहर के बच्चों में बचपन से खेल के प्रति रूझान को जानने एवं उनको बढ़ावा देने हेतु स्पोर्टस लैब की स्थापना की जाएगी।
  • नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र रिन्यूएबल एनर्जीए एनर्जी एफिशिएंसी का उपयोग कर कार्बन क्रेडिट का लाभ लेने हेतु एजेंसी की नियुक्ति की जावेगी। कार्बन क्रेडिट को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियां की जाएगी।
  • मिलेट्स कैफै के तहत पौष्टिक आहार भिलाई में प्रदान करने के लिए तीन स्थान सी-मार्ट पावर हाउस, शहीद उद्यान तथा नेहरू नगर चैंक में मिलेट्स कैफे खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए महिलाओं का प्रशिक्षित किया जा चुका है।
  • देश के सर्वोत्तम शैक्षणिक संस्थान आईआईटी भिलाई की मदद से नगर निगम भिलाई क्षेत्र का स्पकंत सर्वे कराया जाना प्रस्तावित है, जिससे की शहर के विकास की विभिन्न योजनाओं को द्रुत गति से कराया जाएगा।
  • आईआईटी की स्थापना में अतिआवश्यक पेयजल की सुविधा देने हेतु नगर निगम भिलाई द्वारा सहमति दी गई है। जिस हेतु नगर निगम भिलाई एवं आईआईटी के मध्य एमओयू प्रस्तावित है।
  • भविष्य में नगर निगम के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों एवं आईआईटी भिलाई को नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित कर समान गति से विकास हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
  • भिलाई टॉक्स 2050 कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विचारों को व्यक्त कर भिलाई शहर की 2050 तक की रूपरेखा तैयार की जाएगी।  युवा उद्यमियों एवं प्रचलित स्टार्टअप व्यवसाय के सहयोग हेतु स्टार्टअप इनक्यूबेटर की स्थापना की जाएगी।
पति-पत्नी और वो: प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका बन गई ढाल, लौटा दिया पति का मंगलसूत्र
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में लापरवाही का मामला, जगदलपुर के बीईओ को कलेक्टर ने किया निलंबित
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले… कोरोना से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं… अफवाहों से बचे औरों को करें जागरूक
Railway News : रांची व खुर्दा रेलमंडल में पावर ब्लाक, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रूट बदला
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 जून को महासमुंद जिले में, करेंगे समीक्षा बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस मंत्री के जमीनों का रिकॉर्ड गायब: कोर्ट में वाद किया था दायर, डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को नोटिस इस मंत्री के जमीनों का रिकॉर्ड गायब: कोर्ट में वाद किया था दायर, डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को नोटिस
Next Article छत्तीसगढ़ की सहकारिता हो रही मजबूत, किसानों सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हो रहा बड़ा बदलाव-सीएम बघेल छत्तीसगढ़ की सहकारिता हो रही मजबूत, किसानों सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हो रहा बड़ा बदलाव-सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?