ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से जंग तेज: अब निजी अस्पताल भी बनेंगे टीकाकरण केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना से जंग तेज: अब निजी अस्पताल भी बनेंगे टीकाकरण केंद्र

By @dmin
Published: March 3, 2021
Share
Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised
Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सोमवार से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करवाया है। कई जगहों पर क्षमता से ज्यादा लोगों के पंजीकरण कराने के बाद अब केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वे वैक्सीनेशन के लिए निजी अस्पतालों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें वे अस्पताल भी शामिल हैं जो सरकार की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का हिस्सा नहीं हैं।

केंद्र सरकार ने ये भी निर्देश दिया है कि अगर निजी अस्पताल चाहें तो राज्य सरकार से सलाह-मशविरा कर के वैक्सीनेशन की टाइमिंग भी बढ़ा सकते हैं। यह अनिवार्य नहीं है कि हर दिन शाम 5 बजे तक ही वैक्सीनेशन हो। इसके अलावा अस्पतालों को हर महीने 15 दिन वैक्सीनेशन सेशन चलाने को कहा है। अभी कोविन पोर्टल से रजिस्टर करने वाले लाभार्थियों को एक हफ्ते के स्लॉट ही मिलते हैं।
सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में उनको टीका दिया जाएगा जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है और 45 साल से ऊपर की उम्र वाले वे लोग भी टीका ले सकते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस चरण के लिए 10 हजार प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्माण भारत के तहत सूचीबद्ध किया गया है। 600 अस्पताल सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) और स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस की स्कीम के तहत आते हैं।
निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन ड्राइव में शामिल करने संबंधी निर्देशों पर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में बैठक हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘जो निजी अस्पताल सरकारी स्कीम के लिए सूचीबद्ध नहीं हैं वे भी कोविड वैक्शीनेशन सेंटरों के तौर पर संचालित हो सकते हैं। राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें प्राइवेट अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र की तरह इस्तेमाल करने के लिए कोशिश कर सकती है।
राज्य सरकारों को यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अस्पतालों को वैक्सीनेशन सेंटरों के तौर पर संचालित किया जाएगा वहां पर्याप्त संख्या में टीका देने वाले लोग होने चाहिए, टीका लगवाने वालों को ऑब्जर्व करने के लिए पर्याप्त जगह, कोल्ड चेन का प्रबंध और यदि टीका लगवाने के बाद किसी को समस्या होती है तो उस स्थिति से निपटने के लिए भी पर्याप्त प्रबंध होना जरूरी है। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार तक 4 लाख 34 हजार 981 लाभार्थियों ने कोरोना टीके की पहली खुराक ली है।

राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
इन महिलाओं को ज्यादा होता है किडनी डिजीज का खतरा, जानिए कारण
कारोबारी के घर में डकैती से सनसनी, 15 लाख से अधिक का सामान लूटकर बदमाश फरार
भीड़ में ना निकलें, घर पर सुरक्षित रहकर मनाएं होली: सांसद विजय बघेल
नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला, 23 से 27 नवंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति के अचल सम्पत्ति की कुर्की का वारन्ट जारी…. आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया वारंट
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं निजी संपत्ति या गुलाम नहीं है पत्नी, साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?