ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना का तांडव जारी, केवल 5 दिन में 2 से 2.5 लाख हुए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना का तांडव जारी, केवल 5 दिन में 2 से 2.5 लाख हुए मामले

By @dmin
Published: June 8, 2020
Share
Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced
देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोविड -19 संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण की कुल संख्या दो लाख से 2.5 लाख तक पहुंचने में सिर्फ पांच दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में लगभग 10,000 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या 2,56,611 हो गई है जबकि 3 जून को, कुल मामलों की संख्या 2,01,997 थी। 3 जून को देश में 207,615 कोरोना के मरीज थे। 4 जून को ये संख्या 2,16919 हो गई, 5 जून को 2,26,770, 6 जून को 2.36 और 7 जून को संक्रमितों की संख्या 2.47 लाख के पास हो गयी। महाराष्ट्र में रविवार (7 जून) को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,007 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कारण 91 और लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,060 हो गई है।
बीते रविवार क भारत संक्रमितों के मामले में स्पेन को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारत में जहां 246628 लोग संक्रमित हुए वहीं स्पेन में 2,41,310 लोग संक्रमित हैं हालांकि स्पेन में मृतकों की संख्या तीन गुना से भी अधिक है। भारत में अब तक जहां 6929 लोगों की मौत हुई है वहीं स्पेन में 27,135 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में रविवार को 24 घंटे में कोरोना वायरस बीमारी के 9,971 नए मामले (कोविड -19) और 287 मौतें हुई थीं।
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, 246,628 संक्रमित मरीजों के साथ, भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, रूस और यूनाइटेड किंगडम के बाद दुनिया का पांचवा सबसे प्रभावित देश है। मंदिर, शॉपिंग मॉल और रेस्तरां सोमवार से खु गए हैं, ऐसे में कोरोना के मामलो में और इजाफा हो सकता है। वहीं महाराष्ट्र में रविवार को 3007 नए मामले सामने आए थे।
लंबे लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लेकिन अब सरकार ने सोमवार से लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है। छूट के तहत दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां आदि खोले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में ना तो मॉल खुलेंगे और ना ही धार्मिक स्थल। दफ्तर 10 फीसदी स्टॉफ के साथ खुलेंगे, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे।
वहीं कई मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल ऐसे भी हैं जिन्हें अभी नहीं खोला जाना है। ये वे मंदिर हैं जिनमें भारी भीड़ उमड़ती है और संक्रमण का खतरा अधिक है। मथुरा जिला प्रशासन ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी समेत सभी मंदिरों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया है। पंचकूला का प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर भी आज नहीं खुलेगा। मंदिर को 9 जून से खोलने का फैसला किया गया है।

संवरेंगे बिगड़े बांस के वन, बसोड़ों-पानबरेजा परिवारों और हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा लाभ
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त, एफआईआर भी दर्ज
Covid-19 Vaxine: स्टडी में खुलासा: कोवाक्सिन के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है कोविशील्ड वैक्सीन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का दूसरा बजट
‘स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ’ के साथ छत्तीसगढ़ शासन स्वालंबन की ओर सकारात्मक दिशा में अग्रसर: मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Relief to Corona patients: Now every month 80 million Remedesivir injections will be produced पांच भारतीय कंपनियां रेमडेसिवीर दवा बनाने को तैयार, नियामक से मंजूरी का इंतजार
Next Article ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS शार्दुल से वापस देश लौटेंगे ईरान में फंसे भारतीय ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS शार्दुल से वापस देश लौटेंगे ईरान में फंसे भारतीय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?