ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का बढ़ता संक्रमण: दुर्ग में रिकॉर्ड 690 पॉजिटिव मरीज…. आयुक्त रघुवंशी सुबह से निकले बाजारों में, बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना का बढ़ता संक्रमण: दुर्ग में रिकॉर्ड 690 पॉजिटिव मरीज…. आयुक्त रघुवंशी सुबह से निकले बाजारों में, बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई

By @dmin
Published: March 24, 2021
Share
Corona's growing infection: a record 690 positive patients in the citadel
Corona's growing infection: a record 690 positive patients in the citadel
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में बढ़ते कोरोना के प्रकोप ने जिला व नगर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी हैं। बुधवार की सुबह से ही निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी शहर के बाजारों भ्रमण किया। विशेष रूप से आकाशगंगा सुपेला स्थित होलसेल सब्जी मंडी व लक्ष्मी मार्केट सुपेला में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार अलग अलग जोन में जोन कमिश्ररों ने अपने अपने क्षेत्र के भीड़ भरे क्षेत्रों का दौरा किया। निगम द्वारा बिना मास्क घूम रहे लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से दिखने लगा है। खासबात यह है कि प्रदेश में दुर्ग जिला सबसे बड़े हॉट स्पॉट के रूप में सामने आया है। पिछले तीन दिनों से यहां सर्वाधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्ग में रिकॉर्ड 690 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में इससे पहले 28 सितंबर 2020 को सबसे अधिक 519 पॉजिटिव मरीज मिले थे। यही नहीं पिछले 24 घंटों में 6 की मौत भी हुई। मार्च महीने में अब तक दुर्ग जिले से 4083 मरीज मिले हैं। 10 मार्च से लगातार संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 31,988 हो गई है। 27,842 मरीजों की रिकवरी और 684 की मौत के कारण जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3462 हैं।
प्रदेश भर में रिकार्ड 1910 नए केस
छत्तीसगढ़ की बात करें तो पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 1910 नए केस सामने आए हैं। इस साल का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। दुर्ग के अलावा राजधानी रायपुर में 507 नए केस सामने आए हैं। इस बीच 460 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3982 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 27 हजार 588 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 13 हजार 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 10491 हो गई है। जिले वार मिले मरीजों में बिलासपुर से 117, राजनांदगांव से 98, बेमेतरा से 70, धमतरी से 42, कोरबा से 40, सूरजपुर से 36, जशपुर से 36, सरगुजा से 35, बलौदाबाजार से 31, महासमुंद से 30, रायगढ़ से 28, कोरिया से 27, बालोद से 21, जांजगीर से 19, कवर्धा से 18, बस्तर से 17, गरियाबंद से 14, बलरामपुर से 9, कांकेर से 9, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4, कोंडागांव से 3, मुंगेली, दंतेवाड़ा व बीजापुर से 2-2 तथा सुकमा व नारायणपुर से 1-1 केस शामिल है।
कलेक्टर ने किया सेक्टर-9 कोविड सेंटर का निरीक्षण
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सेक्टर- 9 स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कोविड केयर की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां पर बेड की संख्या एवं आवश्यक दवाइयों, वेंटीलेटर तथा ऑक्सीजन सप्लाई आदि चीजों की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि सेक्टर-9 अस्पताल प्रबंधन से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारी से संपर्क कर अस्पताल प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था रखें ताकि अधिकाधिक मरीजों को स्वस्थ किया जा सके। इसके अलावा कलेक्टर भूरे ने शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने उपस्थित नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सकों से मरीजों के इलाज की स्थिति जानी। चिकित्सकों ने बताया कि अभी यहां पर 89 मरीज एडमिट है। कलेक्टर ने चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ से कहा कि डेथ रेट को कम करना सबसे अहम जिम्मेदारी है।

Big News: भारी वाहन की चपेट में 20 से ज्यादा मवेशी, 17 की मौत… हादसे के बाद चालक फरार
ये 5 हेयरस्प्रे हैं हर तरह के बालों के लिए बेहतरीन, आसान है घर पर बनाना…
जे के प्राइड ऑफ छतीसगढ़: किड्स फैशन शो में झांसी सोनी, पी वेदंश नव्या, स्वरूप, भाव्या, रियांश ने बाजी मारी
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गणना की तैयारियां: क्वांटिफिएबल डॉटा एकत्र करने के लिए चिप्स ने तैयार किया पोर्टल व मोबाइल एप… गणना को लेकर सरकार यह है प्लान
राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Naxalite Hamla: Police bus blew up with blast नक्सलियों का बड़ा हमाला: पुलिस जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाया, 4 जवान शहीद, 14 घायल
Next Article घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?