ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की नजर अब बच्चों पर? सामने आए डराने वाले आंकड़े, 10 साल से कम उम्र के 470 बच्चे चपेट में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की नजर अब बच्चों पर? सामने आए डराने वाले आंकड़े, 10 साल से कम उम्र के 470 बच्चे चपेट में

By @dmin
Published: March 28, 2021
Share
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इस बीच कुछ डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इस महीने की शुरुआत से 26 मार्च तक 10 साल से कम उम्र के 470 से ज्यादा बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। शहर में संक्रमण के मामलों में तीव्र वृद्धि देखने को मिल रही है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार कुल 244 लड़के और 228 लड़कियां एक से 26 मार्च तक संक्रमित हुए। इस महीने की शुरुआत में प्रतिदिन आठ से नौ बच्चे संक्रमित हो रहे थे, लेकिन उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई और 26 मार्च को यह 46 तक पुहंच गई।

विशेषज्ञों के अनुसार पहले की तुलना में अब बच्चों के संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है क्योंकि कार्यक्रमों, जमावड़ों और कुछ कक्षाओं के लिए विद्यालय खुल जाने के बाद बच्चे घर से ज्यादा निकल रहे हैं, जबकि ऐसा लॉकडाउन लगे रहने के दौरान नहीं होता था।
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महामारी विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर डॉक्टर गिरिधर आर बाबू ने कहा, ‘ विद्यालयों के खुलने, कार्यक्रमों और जमावड़ों में हिस्सा लेने की वजह से वे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे हैं। इससे पहले वे सुरक्षित थे, लेकिन उनके कई तरह की गतिविधियों में शामिल होने की वजह से खतरा अब ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तो बच्चों से घर के सदस्यों में भी संक्रमण का प्रसार हो रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनके लिए सामाजिक दूरी का पालन करना और लंबे समय तक मास्क पहने रहना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि भले ही 10 साल से कम उम्र के बच्चे विद्यालय नहीं जा रहे हों, लेकिन वे अन्य बच्चों के साथ मैदानों और पार्कों में खेलते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, 8 पदाधिकारी व 12 कार्यसमिति सदस्यों की हुई नियुक्ति
एसआर हॉस्पिटल में अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, स्टाफ के बीच हुआ क्रिकेट मैच
ऑफिस की थकान 15 मिनट में हो जाएगी गायब, रोज करें शवासन….
कांकेर में नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, जनअदालत लगाकर दी मौत की सजा… जानिए क्या है वजह
कल को होगी स्वच्छ भारत और अटल मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत…. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
Next Article आज होली के अवसर पर रिलीज होगा ज्योत्सना ताम्रकार का सीजी एल्बम फागुन…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?