ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वारियर्स का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होगा सम्मान: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना वारियर्स का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होगा सम्मान: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

By @dmin
Published: August 6, 2020
Share
Corona Warriors will be honored on the occasion of Independence Day
Corona Warriors will be honored on the occasion of Independence Day
SHARE

दुर्ग। कोविड संक्रमण को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बार जिला प्रशासन को विशेष निर्देश दिए हैं जिनका पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजन की विशेषता इस बार कोविड वारियर का सम्मान होगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों को सम्मान के लिए चुना जाएगा। सम्मानित जनों की सूची में सबसे अग्रणी वे लोग होंगे जो कर्तव्यपालन के दौरान कोरोना से संक्रमित हुए। इस संबंध में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज विस्तृत निर्देश अधिकारियों को दिए।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने भी आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर एवं एसपी समारोह स्थल का मुआयना करने पुलिस ग्राउंड भी पहुंचे तथा वहां भी उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने जो निर्देश दिये हैं उनका अनुपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामयी ढंग से मनाने की पुख्ता तैयारी सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने कहा कि आयोजन के संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना सुनिश्चित करना होगा। पूर्व की परंपरा के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद परिवार के परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस आयोजन करने के संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। इनमें कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतते हुए आयोजन करने कहा गया है। कार्यक्रम का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं को एकत्रित नही किया जाएगा। बैठक व्यवस्था में भी सामाजिक/व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाला मुख्यसमारोह प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगा। इसे ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रात: 8 बजे के पूर्व संपन्न करा लिया जाएगा। सभी विभाग कार्यालय प्रमुख द्वारा अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रीयगान गाया जाएगा। समस्त शासकीय/सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त की रात्रि में सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों /राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद एवं तहसील स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नही किया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में निकाय के महापौर व अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालय में सरपंच एवं बड़े गांवों में मुखिया के द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर सामूहिक राष्ट्रीयगान गाया जाएगा।

कड़ाके की ठंड में बंद डिब्बे में मिला नवजात, साथ में एक इमोशनल चिट्ठी भी मिली
दारू पार्टी पर महिला विधायक बोलीं: ‘थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं’
जनजातीय गौरव दिवस : एक मंच पर दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की अनूठी झलक, देश भर के नर्तक दलों ने बिखेरी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा
केंद्रीय खेल मंत्री जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के प्रतिभा के हुए कायल, सरगुजा के विजय ने 68 मीटर भाला फेंक दिखाया दम
Railway Breaking : चौथी लाइन की कनेक्टिविटी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: 45 new cases reported across the state including security guard of CM Housing स्टील कारोबारी आनंद राठी आत्महत्या केस: पुलिस ने दर्ज किया एक युवती व दो युवकों के खिलाफ अपराध, हत्या के लिए उकसाने का है आरोप
Next Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर ब्रेकिंग न्यूज: लंबे समय बाद जिले में खुलेंगे जिम, सुबह व शाम के लिए जिला कलेक्टर ने यह दिया समय, शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?