ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वायरस: 16 राज्यों के 70 जिलों में 150 फीसदी तक बढ़े संक्रमण के नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना वायरस: 16 राज्यों के 70 जिलों में 150 फीसदी तक बढ़े संक्रमण के नए मामले

By @dmin
Published: March 17, 2021
Share
Condition of Corona: Government said – the country is still facing the second
Condition of Corona: Government said – the country is still facing the second
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से आई तेजी ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 60 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र में है।
भूषण ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 16 राज्यों के 70 जिलों में कोविड-19 के मामले में 150 फीसदी तक बढ़त देखी गई है।  पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 400 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां सकारात्मकता दर एक फीसदी से कम है। हालांकि, यह अब 0.6 फीसदी हो गई है जो पहले 0.4 फीसदी थी। 
उन्होंने कहा कि नए कोविड-19 मामलों का न्यूनतम बिंदु नौ फरवरी था। आज, कोविड-19 के नए मामलों में सप्ताह दर सप्ताह करीब 43 फीसदी वृद्धि हुई है। कोरोना के चलते होने वाली नई मौतों के मामलों में सप्ताह दर सप्ताह करीब 37 फीसदी बढ़त हुई है। अभी तक वैक्सीन की कुल 3.51 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 

60% of all active cases are concentrated in Maharashtra: Health Secretary Rajesh Bhushan pic.twitter.com/4gSwKTWaW3

— ANI (@ANI) March 17, 2021

देश में वैक्सीन की कुल बर्बादी 6.5 फीसदी
राजेश भूषण ने बताया कि 15 मार्च को पूरी दुनिया में कोविड-19 वैक्सीन की 83.4 लाख खुराकें लगाई गई थीं। इसमें से 36 फीसदी टीकाकरण अकेले भारत में हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत में कुल 6.5 फीसदी वैक्सीन की बर्बाद हो रही है। तेलंगाना में वैक्सीन की बर्बादी 17.6 तो आंध्र प्रदेश में यह 11.6 फीसदी दर्ज की गई है। 
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हमने राज्यों से कहा है कि वैक्सीन की बर्बादी के तेजी से कम करने की जरूरत है। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटिंगÓ को प्रभावी तरीके से करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों से इसका पालन करने का अनुरोध किया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

देश में मृत्यु दर अभी भी दो फीसदी से नीचे
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कर्नाटक में कोरोना वायरस सकारात्मकता दर 1.3 फीसदी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को हमारी सलाह है कि जांच बढ़ाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृत्यु दर अभी भी दो फीसदी से कम बनी हुई है, जबकि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण के प्रसार में तेजी आई है। 

पंजाब में सकारात्मकता दर है 6.6 फीसदी
भूषण ने पंजाब में कोरोना की स्थिति को लेकर कहा कि यहां सकारात्मकता दर इस समय 6.8 फीसदी है, जो कि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि यहां कोविड-19 के मुताबिक व्यवहार का पालन नहीं किया जा रहा है और कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए नियम भी नहीं माने जा रहे हैं।

लुटेरों का शातिर गिरोह: हाईवे पर रात के अंधेरे में करते थे लूट…. 17 वारदातों को अंजाम देने के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 18 मार्च से, विस अध्यक्ष व सीएम साय की उपस्थिति में होगा शुभारंभ
सीएम बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर नमन किया
चीन में फिर बढ़ रहा कोरोना: लांझू में लगाया गया लॉकडाउन, चार लाख लोग घरों में हुए कैद
Breaking News : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अपनी दूसरी सूची, जानिए किसे मिली टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्तकता और सावधानी के साथ प्रदेश में अब सप्ताह में 6 दिन खुलेंगी दुकानें छत्तीसगढ़ के युवा सीखेंगे जापानी भाषा : कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा प्रशिक्षण
Next Article मूलभूत सुविधाओं के लिए नही पड़ेगा भटकना…. पानी, बिजली और सफाई के लिए बना कंट्रोल रूम…. अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?