ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गगनयान पर भी पड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की मार, अभियान में हो सकती है देरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गगनयान पर भी पड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की मार, अभियान में हो सकती है देरी

By @dmin
Published: December 7, 2020
Share
गगनयान पर भी पड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की मार, अभियान में हो सकती है देरी
गगनयान पर भी पड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की मार, अभियान में हो सकती है देरी
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। अंतरिक्ष में मानव को भेजने के भारत के प्रथम अभियान ‘गगनयान’ में कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के कारण एक साल की देरी हो सकती है। भारतीय अंतरिक्ष अअनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गगनयान के तहत मानव को पहली बार अंतरिक्ष में भेजने की योजना से पहले दो मानवरहित मिशनों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है। पहले मानवरहित मिशन को दिसंबर 2020 और दूसरे मानवरहित मिशन को जून 2021 में भेजने की योजना बनाई गई। इसके बाद गगनयान के तहत दिसंबर 2021 में मानव को पहली बार अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई गई थी।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कोविड-19 के कारण इसमें देरी होगी। उन्होंने दो प्रस्तावित मानवरिहत मिशनों में से पहले मिशन की संभावित समय-सीमा पर कहा, हम अगले साल के अंत में या उसके अगले साल का लक्ष्य रख रहे हैं।
गगनयान परियोजना का उद्देश्य पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव को भेजने की क्षमता दिखाना है, जिसके तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजा जाएगा। इससे पहले इसरो ने पिछले महीने कहा था कि गगनयान मिशन के लिए जीएसएलवी एमके-तीन प्रक्षेपण वाहन को चिह्नित किया गया है।
सिवन ने कहा कि चंद्रयान तीन मिशन पर भी काम जारी है, जिनमें एक लैंडर और एक रोवर होगा। उन्होंने कहा, ‘हमने (चंद्रयान तीन के प्रक्षेपण) इसके लिए अभी समयसीमा तय नहीं की है। सिवन ने प्रस्तावित ‘शुक्रयान’ मिशन के बारे में कहा कि इस परियोजना पर काम जारी है।
इसरो अधिकारियों के अनुसार, उसने अपने प्रस्तावित ‘शुक्रयान’ मिशन के लिए फ्रांस के प्रस्ताव सहित अंतरिक्ष-आधारित 20 प्रायोगिक प्रस्तावों का चयन किया है। इसरो सूत्रों ने बताया कि इसमें रूस, फ्रांस, स्वीडन और जर्मनी का सहयोगात्मक योगदान भी शामिल है। इसरो पूर्व में शुक्र पर जून 2023 में देश का प्रथम मिशन भेजने की योजना बना रहा था।
संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि लेकिन महामारी की स्थिति के कारण देरी हुई जिस वजह से मिशन की समयसीमा की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे 2024 या 2026 में प्रक्षेपित किया जा सकता है। इस संबंध में उल्लेख किया गया कि मिशन को प्रक्षेपित करने का बेहतरीन अवसर हर 19 महीने में आता है जब शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट होता है।

अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग, आठ मरीजों की मौत, 40 मरीजों को शिफ्ट किया दूसरे अस्पताल में
प्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज
सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
गोबर का ढेर. निगम की कार्रवाई: बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही, खटाल मालिकों पर दोहरा मार… ईंधन खर्च व श्रमिकों की मजदूरी, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ में गोवा जैसा हत्याकांड : मां ने कर दी अपने बच्चे की हत्या, फिर की आत्महत्या… पति से थी परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल
Next Article ट्रंप के बाद बाइडन भी नहीं देंगे चीन को राहत? डरा चीन बोला- बातचीत की हो शुरुआत ट्रंप के बाद बाइडन भी नहीं देंगे चीन को राहत? डरा चीन बोला- बातचीत की हो शुरुआत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?