ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर-9 अस्पताल में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन…. कोरोना केयर से जुड़े स्वास्थ्य सेवा कार्मिकों को लगा टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर-9 अस्पताल में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन…. कोरोना केयर से जुड़े स्वास्थ्य सेवा कार्मिकों को लगा टीका

By @dmin
Published: January 25, 2021
Share
Corona vaccination started in Sector-9 Hospital
Corona vaccination started in Sector-9 Hospital
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केन्द्र में 25 जनवरी को कोविड-19 के टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया। प्रथम चरण में कोरोना केयर से जुड़े बीएसपी के स्वास्थ्य सेवा कार्मिकों व चिकित्सकों को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया गया। इस टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, ने किया। इस अवसर पर सीएचएमओ दुर्ग डॉ. जीएस ठाकुर, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एस के इस्सर, एवं कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) राकेश सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अनिर्बान दासगुप्ता, ने कहा कि मै बीएसपी के स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस महत्वपूर्ण अभियान के लिये बधाई देता हूँ और साथ ही आशा करता हूँ कि इस महामारी से उत्पन्न सारे कष्ट समाप्त होंगे और इस टीकाकरण से एक नई शुरूआत होगी।
संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में सबसे पहला टीका कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ एस के इस्सर को लगाया गया। इस अवसर पर डॉ एस के इस्सर ने अपने मेडिकल टीम पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब इस अभियान को सफल बनायेंगे और इस महामारी से निजात पायेंगे। इस अभियान के प्रारंभ में बीएसपी के कोविड केयर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु जेएलएन अस्पताल के मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद बिनायके एवं रेस्पिरेटरी मेडिसीन के एसीएमओ डॉ. त्रिनाथ दास ने भी टीका लगवाया।
शिशु रोग विभागाध्यक्ष एवं कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. संबिता पण्डा ने इस अभियान के संदर्भ में कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि जेएलएन अस्पताल इस ऐतिहासिक प्रयास का हिस्सा बन चुका है। हम सब मिलकर इस अभियान को सुरक्षित व शत-प्रतिशत सफल बनायेंगे। उन्होंने खुले दिल से कोविड-19 टीकाकरण टीम तथा डॉ. प्रमोद बिनायके के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया। साथ ही इस टीम में शामिल नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, कम्प्यूटर सेक्शन की टीम जिन्होंने डाटा हैंडलिंग व रजिस्टेऊेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया और मेडिकल के मेेंटनेंस टीम को भी धन्यवाद प्रेषित किया। इसके अतिरिक्त सभी लॉजिस्टिक सुविधाएं प्रदान करने के लिये महाप्रबंधक द्वय श्री शाहिद अहमद तथा श्री बलवीर के प्रति भी आभार प्रकट किया गया। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के सीएचएमओ डॉ. जी एस ठाकुर तथा डीआईओ डॉ. सुधामा चंद्राकर को उनके समन्वय व सहयोग हेतु विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।
प्रथम चरण टीकाकरण में प्रतिदिन 100 पंजीकृत सदस्यों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह टीकाकरण शासकीय अवकाश व रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में प्रात: 9 से संध्या 5 बजे के मध्य लगाये जायेंगे। कोविड-19 टीकाकरण का यह अभियान चरणबद्ध तरीके से सम्पन्न किया जायेगा। इस हेतु हेल्थ केयर वर्कर्स के प्राथमिकता समूह का निर्धारण कर लिया गया है। जिसमें जेएलएन अस्पताल के साथ-साथ बीएसपी के सेक्टर-1 स्थित स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मी व ठेका कर्मी शामिल है।
कोविड-19 टीकाकरण के इस अभियान के योजना निर्माण से लेकर इसके समन्वय व क्रियान्वयन में शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें शामिल हैं विभागाध्यक्ष डॉ. संबिता पंडा, डॉ. एन एस ठाकुर, डॉ. सुबोध साहा, डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. कौशिक किशोर, डॉ. वृंदा सहारे, डॉ. माला चैधरी, डॉ. राधिका ताम्रकार तथा डॉ. उपेन्द्र जैन। इसके अतिरिक्त मेडिसीन व एनेस्थिसीया के डीएनबी डॉक्टर्स का सहयोग प्राप्त हुआ।

कुरूद और खम्हारिया की पानी टंकी भी चालू… 40 हजार घर में लगा नया नल कनेक्शन…. घर-घर तक पहुंचने लगा शुद्ध पानी
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर में बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, चेम्बर ऑफ कामर्स की रही महत्वपूर्ण भूमिका
गुस्ताखी माफ: भाजपा को नवरात्रि पंडाल गिनने की चुनौती
तालाब में नहाने गई दो मासूम बहनें डूबी, दूसरे दिन मिले शव, परिवार में कोहराम
IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज भी जेल में ही कटेगी ममता के मंत्रियों की रात, नहीं मिली बेल बीजेपी के ‘जय श्रीराम’ नारों से चिढ़ीं ममता बोलीं- हरे कृष्णा हरे राम
Next Article Janadarshan started in all zone offices from today आज से सभी जोन कार्यालय में प्रारंभ हुआ जनदर्शन…. शिकायत के मिले 47 आवेदन…. पांच का का तत्काल किया गया निराकरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?