ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना टीकाकरण: विश्व में भारत तीसरे स्थान पर….अब तक 94 लाख से ज्यादा लोगों को लगाए गए टीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalRaipur

कोरोना टीकाकरण: विश्व में भारत तीसरे स्थान पर….अब तक 94 लाख से ज्यादा लोगों को लगाए गए टीके

By @dmin
Published: February 19, 2021
Share
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। कोविड-19 टीकाकरण में भारत, विश्व में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाने वालों की संख्या 94 लाख को पार कर गई है। रिपोर्ट के अनुसार 1,99,305 सत्रों के दौरान 94,22,228 टीकाकरण खुराक लाभार्थियों को दी गई हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।
कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक लेने के 28 दिन पूरे कर चुके लाभार्थियों के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण 13 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ था। अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ था। टीकाकरण अभियान के 33वें दिन (18 फरवरी, 2021) 7,932 सत्र में कुल 4,22,998 टीकाकरण खुराक दी गईं। इनमें से 3,30,208 लाभार्थियों को पहली खुराक और 92,790 को दूसरी खुराक प्राप्त हुई। दूसरी खुराक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में से 58.20 प्रतिशत सात राज्यों से थे। केवल कर्नाटक में ही 14.74 प्रतिशत (54,397) को दूसरी खुराक प्राप्त हुई।
स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
कोविड-19 के मरीजों की स्थिति के संबंध में देखें तो भारत में स्वस्थ होने वाले मामलों में दैनिक आधार पर निरंतर वृद्धि बनी हुई है। आज की स्थिति में यह 1.06 करोड़ (1,06,56,845) रही। स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत रही। स्वस्थ होने की दर में बढ़ोतरी के साथ रोजाना मौतों में कमी ने सक्रिय मामलों में निरंतर कमी सुनिश्चित की है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले (1,37,342) कुल संक्रमित मामलों का मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। 16 राज्यों व केन्द्र शासित क्षेत्रों से पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मृत्यु की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर (केन्द्र शासित), झारखंड, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, लद्दाख (केन्द्र शासित), नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक भी मौत नहीं हुई है।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
विजय देवरकोंडा करेंगे लाइगर के नुकसान की भरपाई, प्रोड्यूसर को लौटाएंगे इतने करोड़…
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, दो खाईवाल सहित 9 सटोरिए पकड़ाए
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 23 को इंडोर स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन, 50 बेटियों के हाथ होंगे पीले
ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, बोला- अगर कोई सप्लाई रोकता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, फांसी पर लटका देंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona awareness-chariot turned out to give information about corona prevention and कोरोना रोकथाम और टीकाकरण अभियान की जानकारी देने निकला कोरोना जागरूकता-रथ…. 11 मार्च तक जगह जगह घूमेगा यह रथ
Next Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं कोरोना के दैनिक मामलों में फिर हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में मिले 13193 नए मरीज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?