ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना इलाज : प्लाज्मा लेने की ऑनलाइन कोशिश आपको पड़ सकती है महंगी, रहे सावधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना इलाज : प्लाज्मा लेने की ऑनलाइन कोशिश आपको पड़ सकती है महंगी, रहे सावधान

By @dmin
Published: May 24, 2020
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबॉडी की मौजूदगी वाला ब्लड प्लाज्मा लेने की ऑनलाइन कोशिश आपको महंगी पड़ सकती है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि साइबर ठगों के गिरोह कोरोना संक्रमण से उबर चुके मरीजों का प्लाज्मा बेचने के ऑफर देकर लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि कोरोना संक्रमण से उबर चुके मरीजों के खून के प्लाज्मा में मौजूद एंटीबॉडी से अन्य गंभीर मरीजों के इलाज को प्रायोगिक तौर पर भारत और कई अन्य देशों में कुछ जगह अपनाया गया है। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका है कि इससे मरीज पूरी तरह ठीक हो रहे हैं या नहीं। लेकिन ठगों ने लोगों में इसे लेकर फैली भ्रांति का फायदा अपनी जेब भरने के लिए करना चालू कर दिया है। 
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के स्पेशल आईजी यशस्वी यादव के मुताबिक, साइबर ठगों की तरफ से इसे चमत्कारी इलाज बताते हुए डार्क नेट के जरिये बहुत सारे ऑनलाइन विज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीमें इसकी जांच कर रही हैं और उन्होंने ऐसे दावों के स्क्रीन शॉट भी हासिल कर लिए हैं। 
उन्होंने कहा, डार्कनेट पर मौजूद वेबसाइट्स इंटरनेट के दायरे में ही अनलिस्टेड और सीक्रेट नेटवर्कों पर चलती हैं। उन्होंने कहा, साइबर पुलिस ऐसी अवैध गतिविधियों की निगरानी के अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट और गलत जानकारी फैलाने पर भी नजर रख रही है।

पहली बार धारा 149 के तहत भेजे गए हैं नोटिस

स्पेशल आईजी यशस्वी यादव ने बताया कि देश में पहली बार महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने ऑनलाइन आपत्तिजनक कंटेंट जारी करने के लिए सीआरपीसी की धारा 149 के तहत लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इस धारा के तहत पुलिस को कोई संभावित अपराध रोकने के लिए निरोधक कार्रवाई करने का अधिकार मिलता है। 
उन्होंने बताया कि 122 लोगों को नोटिस भेजे गए थे, जिनमें 60 से ज्यादा ने नोटिस मिलने के बाद अपनी पोस्ट को ऑनलाइन प्लेटफार्मों से हटा लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
अस्पताल में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में अस्पताल ही निकला फर्जी
इस रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर ने दान की अपनी पूरी कमाई, रामलला को सौंपी इतनी संपत्ति
बर्ड फ्लू से करीब 200 कुरजां की मौत, पोल्ट्री फार्म से लिए गए मुर्गियों के भी नमूने
पीएम मोदी की भाजपा नेताओं को सलाह, कहा-फिल्मों पर बेजह की बयानबाजी से बचें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वापस आते ही नॉर्थ कोरिया की परमाणु क्षमता बढ़ाने में जुट गया तानाशाह, किम जोंग उन ने की हाईलेवल मीटिंग वापस आते ही नॉर्थ कोरिया की परमाणु क्षमता बढ़ाने में जुट गया तानाशाह, किम जोंग उन ने की हाईलेवल मीटिंग
Next Article बंगाल में अम्फान तूफान से डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित: 72 घंटे से बिजली गुल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?