ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फूंक मारते ही मिलेगी कोरोना रिपोर्ट….. भारत-इस्राइल ने मिलकर बनाई जांच किट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फूंक मारते ही मिलेगी कोरोना रिपोर्ट….. भारत-इस्राइल ने मिलकर बनाई जांच किट

By @dmin
Published: October 10, 2020
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और इस्राइल के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई कोरोना वायरस की नई जांच तकनीक चंद दिनों में सामने आ सकती है। इसे ओपन स्काई नाम दिया गया है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ ये है कि व्यक्ति को एक विशेष तरह के ट्यूब में फूंक मारनी होगी। इसके बाद एक मिनट के भीतर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी और पता चल जाएगा कि उसके भीतर कोरोना वायरस है या नहीं। इस तकनीक को महामारी के बीच गेम चेंजर माना जा रहा है।
इस्राइल के भारत में दूतावास अधिकारी रॉन मल्का ने बताया है कि इस्राइल चाहता है कि भारत इस रैपिड टेस्टिंग किट के उत्पादन का हब बने। इस जांच किट का प्रोजेक्ट एडवांस्ड स्टेज में हैं, मुझे लगता है कि ये कुछ चंद दिनों की बात है जैसा की मैंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों से सुना है। संभव है कि दो से तीन सप्ताह में इसपर निर्णय हो जाएगा और महामारी में इसका लाभ लोगों को मिल सकेगा।

चार तरह की तकनीक पर परीक्षण
भारत और इस्राइल के वैज्ञानिकों ने बड़ी संख्या में सैंपल एकत्र करने के बाद चार तरह की तकनीक पर परीक्षण किया था। इसमें ब्रेथ एनालाइजर और आवाज की जांच से संक्रमण की पहचान की तकनीक अहम थी। इसके अलावा आइसोथर्मल टेस्टिंग तकनीक से लार में वायरस की मौजूदगी तो पॉली एमिनो एसिड की मदद से वायरस के प्रोटीन को अलग कर उसकी पहचान संभव है। कुल दस तरह की तकनीक पर परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों ने इन चार तकनीकों को अंतिम परीक्षण के लिए चुना था।

ट्यूब से जांच का बड़े पैमाने पर फायदा
रॉन के अनुसार, ट्यूब में बोलने से संक्रमण की पहचान होने की तकनीक से भविष्य की राह आसान होगी। एयरपोर्ट जैसे अन्य स्थानों पर इसकी मदद से सेकंडों में वायरस की पहचान हो सकती है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये सस्ती है और सैंपल को भेजने की फिक्र नहीं होगी और इस पर खर्च होने वाली लागत भी बचेगी। वैक्सीन को लेकर भी दोनों देश एक साथ काम कर रहे हैं। वैक्सीन पर कामयाबी मिलती है तो बड़ी संख्या में इसका उत्पादन भारत में होगा।

Bhilai Breaking : नेहरू नगर अंडरब्रिज के पास झाड़ियों में मिली लाश, हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में किडनी मरीजों को मिल रही फ्री डायलिसिस की सुविधा, अब तक 13 हजार से ज्यादा फ्री डायलिसिस
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना का अध्ययन करने पहुंचे राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी… राज्य के अफसरों ने बताया कैसे संचालित हो रही है योजना
स्कूल शिक्षा विभाग में 26 साल बाद शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत…. गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी
राज्योत्सव में 40 विभुतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, सीएम बघेल कल करेंगे राज्योत्सव का उद्घाटन… यहां देखें राज्य अलंकरण की पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान लगातार 5 घंटे की बारिश से मदुरई में भयानक जलभराव,देखें वीडियो
Next Article बिहार चुनाव : सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस ने महागठबंधन तो लोजपा ने राजग को उलझाया कृषि कानूनों पर बंटे राजनीतिक दल, खेती- किसानी बनेगा बिहार चुनाव का बड़ा मुद्दा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?