भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से लगातार राहत मिल रही है। प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण का दायरा घट रहा है। सरगुजा संभाग को छोड़कर सभी संभाग संक्रमण के दायरे से हट रहे हैं। इस बीच सरकार द्वारा भी लॉकडाउन से छूट के साथ आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर रही है। प्रदेश में घटते संक्रमण के साथ ही रिकवरी में तेजी से सुधार हो रहा है जिसके कारण प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 46 हजार के करीब रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 हजार 840 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं 4 हजार 961 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसबीच 67 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12915 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9 लाख 65 हजार 208 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 9 लाख 5 हजार 361 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46,932 हो गई है।
कोरोना से राहत: छत्तीसगढ़ में मिले 2 हजार 840 नए केस…. 5 हजार के करीब मरीज हुए स्वस्थ्य




