ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिकार्ड स्तर पर पहुंचा देश में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 12881 नए मामले, छत्तीसगढ़ में मिले 71 नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalRaipur

रिकार्ड स्तर पर पहुंचा देश में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 12881 नए मामले, छत्तीसगढ़ में मिले 71 नए मामले

By @dmin
Published: June 18, 2020
Share
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons exceeded 50 thousand
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons exceeded 50 thousand
SHARE

रायपुर। देश में कोरोना का ग्राफ रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 13 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश भर में कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 66 हजार के पार हो गई है। इधर छत्तीसगढ़ में 71 नए मामले सामने आए। अकेले राजधानी से 25 नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। वहीं प्रदेश के विभिन्न कोविद अस्पतालों से 148 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना संक्रमण के मामले देशभर में राज्यों की स्थिति बिगडऩे लगी हैं। महाराष्ट्र में इन दिनों संक्रमण के मामले घटे हैं तो दिल्ली व तमिल नाडू में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,66,946 हो गई है, जिनमें से 1,60,384 सक्रिय मामले हैं, 1,94,325 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि 17 जून तक देशभर में कोरोना के लिए 62,49,668 नमूनों का परीक्षण किया गया। पिछले 24 घंटे में 1,65,412 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 756 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में आज 71 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 756 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1864 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं अब तक 1099 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 58 फीसदी से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में सामने आए मामलों में राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 25 केस सामने आए। इसके अलावा बलौदाबाजार 8, जांजगीर 10, महासमुंद 4, रायगढ़ 5, कोरबा 4, बेमेतरा 4, मुंगेली 1, दुर्ग 2, राजनांदगांव 1, गरियाबंद 4 व जशपुर 3 मामले सामने आए।

किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार– डिप्टी सीएम शर्मा
भाजपा सुपेला मंडल की कार्यकारिणी घोषित… 18 पदाधिकारियों के साथ 40 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति… जाने किसी मिली जगह
केन्या में भारी बारिश से मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हुई
gustakhi Maaf: उच्च शिक्षा विभाग ने ली अंगड़ाई
भाजपा को झटका, एक और विधायक ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Youth Congress pays tribute to martyred soldiers in conflict between India and China भारत चीन के बीच संघर्ष में शहीद जवानों को कैंडल मार्च कर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना को रोकने के लिए सरकार बढ़ाएगी जांच का दायरा, एंटीजन रैपिड टेस्ट का होगा इस्तेमाल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?