ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली उपराज्यपाल के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, 13 कर्मचारी संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली उपराज्यपाल के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, 13 कर्मचारी संक्रमित

By @dmin
Published: June 2, 2020
Share
दिल्ली उपराज्यपाल के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, 13 कर्मचारी संक्रमित
दिल्ली उपराज्यपाल के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना, 13 कर्मचारी संक्रमित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस महामारी राजधानी दिल्ली में तेजी से पैर पसार रही है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय के 13 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।
इससे पहले दिल्ली सचिवालय भवन में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यालय को कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया है। सचिवालय भवन के तीसरी मंजिल पर स्थित विभाग के दफ्तर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। वहां काम करने वाले लोगों को अगले एक सप्ताह तक घरों से काम करने के लिये कहा गया है। विभाग में कार्यरत चार लोग बीते सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद पूरे खंड को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया था।

Contents
  • दिल्ली में 20 और पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए
  • दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 20,000 के पार

13 persons have tested positive for #COVID19 at Delhi Lieutenant Governor Anil Baijal's Office: Lieutenant Governor Office

— ANI (@ANI) June 2, 2020

दिल्ली में 20 और पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर थाने में तैनात 20 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि थाने में संक्रमण का पहला मामला करीब दस दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद अन्य कर्मियों को अपने घरों में क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थाने के एसएचओ, उनके रीडर और उनके साथ काम करने वाले एक इंस्पेक्टर, सिपाही तथा पिकेट टीम के कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों में शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि थाने के सील नहीं किया गया है, लेकिन पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 20,000 के पार

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले हो गए और मृतकों की संख्या भी बढ़कर 523 पर पहुंच गई है। अब तक 8746 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 11,565 लोग अब भी संक्रमित हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि संक्रमण के 20834 मामले हो चुके हैं। विभाग के मुताबिक मृतकों की संख्या 523 हो गई। इनमें 50 लोगों की मौत सात अप्रैल और 31 मई के बीच हुई, 25 मई को नौ लोगों की मौत हुई, जबकि 30 मई को 10 लोगों की मौत हुई। रविवार को सबसे ज्यादा 1295 मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या 19844 हो गई। इस तरह पहली बार शहर में एक ही दिन में संक्रमण के 1200 से ज्यादा मामले आए।
कुल 6238 मरीज क्वारंटाइन में हैं, जबकि 2748 लोग एलएनजेपी अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तथा एम्स, झज्जर जैसे अस्पतालों में भर्ती हैं। भर्ती किए गए कुल मरीजों में 219 आईसीयू में हैं और 42 वेंटिलेटर पर हैं। सरकार ने अब तक 2,17,537 जांच की है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 124 हो गई है।

राज्य के पेयजल समस्या मूलक गांवों में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए 758 करोड़ की लागत से निर्मित होंगी 18 समूह जल प्रदाय योजनाएं…. एक लाख 98 हजार घरों में नल से पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल
गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर यह कैसा लगा दाग
Railway Breaking : कोरोना काल से बंद पड़ी चार मेमू फिर से पटरी पर, 24 अप्रैल से नियमित चलेंगी यह ट्रेनें
लापता व्यवसायी का पांचवें दिन भी सुराग नहीं, बुधवार को खारुन नदी के किनारे मिली थी बाइक
दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरेंज जोन में दुर्ग के तीन ब्लॉक, भिलाई शहर भी शामिल: राज्य शासन ने जारी की रेड व ऑरेंज जोन की नई सूची
Next Article आईटीआई परिसर में 1 करोड़ 40 लाख की लागत से बनेगी सड़क: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?