ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना का नया रिकार्ड: 24 घंटों में सामने आए 35 हजार के करीब नए मामले, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना का नया रिकार्ड: 24 घंटों में सामने आए 35 हजार के करीब नए मामले, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार

By @dmin
Published: July 17, 2020
Share
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोजना नए रिकार्ड बना रहा है। पिछले तीन दिनों ने भारत में कोरोना के आंकड़े 32 हजार के पार आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक इसमें काफी ज्यादा इजाफा हो गया। पिछले 24 घंटों में देश भर से कोरोना संक्रमण के नए मामले 35 हजार के करीब सामने आए हैं। वहीं देशभर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है। आईसीएमआर की माने तो जैसे जैसे जांच का दायरा बढ़ा है वैसे वैसे संक्रमितों की पहचान भी ज्यादा हो रही है। आईसीएमआर ने कहा है कि देश में अधिक से अधिक सैंपल की जांच करने पर फोकस है।

Contents
  • कोरोना पर काबू पाने फिर शुरू हुई लॉकडाउन की प्रक्रिया
  • कई देशों की तुलना में स्वस्थ होने की दर भारत में बहुत अधिक
  • अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना जांच: व्हाइट हाउस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। इस दौरान 687 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 10,03,832 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना के 3,42,473 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 6,35,757 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। भारत में कोविड-19 से अब तक 25,602 लोगों की मौत हुई है। 

कोरोना पर काबू पाने फिर शुरू हुई लॉकडाउन की प्रक्रिया

देश के कई राज्यों ने इस बढ़ते मामले को देखते हुए कोरोना पर काबू पाने के लिए फिर से अपने शहरों को लॉकडाउन करना शुरू कर दिया है।  हालांकि एक राहत की बात जरूर है कि हमारे देश में लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर  लगभग 63 फीसदी है जबकि मृत्यु दर महज 2.55 फीसदी है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या 3 लाख से अधिक हो चुकी है। इससे यह साफ है कि देश में अब तक कोरोना के जितने मरीज आए हैं, उनमें से आधे से अधिक पूरी तरह से बीमारी से निजात पा चुके हैं।

कई देशों की तुलना में स्वस्थ होने की दर भारत में बहुत अधिक

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केंद्र, राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश मिलकर कोरोना जांच की गति को रफ्तार देने में जुटे हैं, ताकि संक्रमितों की त्वरित पहचान करके उनका उपचार शुरु किया जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या भी भारत में विश्व की तुलना में काफी कम है और वैश्विक औसत 73 मौतें प्रति 10 लाख की तुलना में भारत का आंकड़ा मात्र 17.2 व्यक्ति है। ब्रिटेन में यह आंकड़ा 660, स्पेन में 607, अमेरिका में 406, ब्राजील में 336 और मैक्सिको में 269 व्यक्ति प्रति 10 लाख है।

अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना जांच: व्हाइट हाउस

कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सर्वाधिक 4.2 करोड़ नमूनों की जांच अमेरिका ने की है, इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के संबंध में, हमने 4.2 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की है। इसके बाद सर्वाधिक 1.2 करोड़ नमूनों की जांच भारत में हुई है। जांच के मामले में हम पूरे विश्व में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड जांच करने का ट्रंप प्रशासन का कदम पूर्ववर्ती प्रशासन द्वारा उठाए कदमों के ठीक विपरीत है।

10 महीने बाद रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, 35 साल पुराने केस में हुई थी सजा… ढोल-नगाड़े से स्वागत
CG Breaking : रायपुर एम्स के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से पहचान और झांसा देकर की धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों में वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, एक ही दिन में दो सेक्शन में हुई घटना
स्वदेशी मेले के समापन समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल ने कहा- दिखती है भारत की समृद्ध परंपरा की झलक…
Big News : मतदान के बीच सुकमा में बूथ के पास नक्सली हमला, सुरक्षाबलों ने की जवाबी फायरिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना बम: आज मिले 197 नए मामले, राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में मिले मरीज
Next Article Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh लद्दाख पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: पैरा ट्रूपिंग और सैन्य अभ्यास का लिया जायजा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?