ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की मार: मध्य प्रदेश के सभी शहरों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, ये होंगे नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की मार: मध्य प्रदेश के सभी शहरों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, ये होंगे नियम

By @dmin
Published: April 8, 2021
Share
situation may be serious
situation may be serious
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का फैसला। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है। राज्य में सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही यह फैसला लागू होगा। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रदेश के सभी शहरों में लॉकडाउन लागू रहेगा। इसके अलावा भविष्य में कुछ और सख्तियां भी लागू की जा सकती हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग के बाद उन शहरों को लेकर फैसले लिए जाएंगे, जहां केसों की रफ्तार अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है।

एक दिन पहले किया था नाइट कफ्र्यू का ऐलान
इससे पहलेे बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 के मामले तेजी से बढऩे के चलते राज्य के सभी शहरी इलाकों में 8 अप्रैल से नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन महीनों तक हफ्ते में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही कामकाज होगा। इस बारे में शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, ‘कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए आज बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी 3 महीने तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही कामकाज होगा। शनिवार-रविवार को ये बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,18,014 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस महामारी से प्रदेश में 13 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 4,086 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 866 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 618 नये मामले सामने आए।

CG Crime : राजनांदगांव में पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट… कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
shreekanchanpath 333 # 16 Sep 2024
CG Crime : लग्जरी कार से गांजे की तस्करी, जांच में पकड़ाया तस्कर, 26 किलो गांजा जब्त
सरकार से उलट विशेषज्ञों का दावा, कोरोना का हो रहा कम्युनिटी ट्रांसमिशन
कंवर समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- आदिवासी समाज के उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Bhilai Chamber demands from District Administration राजधानी में कल से लॉकडाउन, आज बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़, सब्जियों के दाम हुए दोगुने
Next Article situation may be serious दुर्ग रायपुर के बाद अब राजनांदगांव भी होगा लॉक…. 10 से यहां संपूर्ण लॉकडाउन… जरूरी सेवाओं को अनुमति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?