नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में हालात पिछले साल जैसे हो गए हैं। देश में कोरोना के नए मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। इस साल र बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 43,846 से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 197 लोगों की जान चली गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक,बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 43,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,15,99,130 पहुंच गए हैं। इस साल पहली बार आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 43 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 197 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,755 पहुंच गई है।
ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 22,956 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,11,30,288 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आधी रह गई है। वहीं पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,09,087 हैं।





