रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 100 से कम नए केस सामने आए हैं। खासबात यह है कि इस दौरान प्रदेश में 9 जिले ऐसे रहे जहां से एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं इस दौरान स्वस्थ होने वाले मरीजों संख्या ज्यादा रही।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 76 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 13 हजार 540 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 3 हजार 154 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 87 हजार 893 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17321 हो गई है।




