ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 50357 नए मरीज…. छह माह में घटने लगी मौतों की संख्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 50357 नए मरीज…. छह माह में घटने लगी मौतों की संख्या

By @dmin
Published: November 7, 2020
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी व बढोत्तराी जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच फिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 50,357 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को 47,638 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 577 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को वायरस के कारण 670 मरीजों की जान गई थी। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है। आंकड़ों को देखें तो पिछले 6 माह में मौतोंं की संख्या लगातार कम हो रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,357 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 577 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 84,62,081 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 78,19,887 है। पिछले 24 घंटे में 53,920 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। 

लगातार कम हो रहे सक्रिय मामले
ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,16,632 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 4,141 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,25,562 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। इधर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शनिवार को बताया कि छह नवंबर तक कोविड-19 के कुल 11,65,42,304 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 11,13,209 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

6 माह में आधी हुई मौतों की संख्या
कोरोना वायरस से मरने वालों की स्थिति यह है कि बीते 6 महीने में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या आधी हुई है। मई से लेकर अब तक मृत्यु दर में 50 की कमी दर्ज की गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बेहतर चिकित्सीय रणनीति और समय रहते निगरानी की बदौलत भारत एक समय बाद मौतों को नियंत्रण करने में कामयाब रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 1 मई को देश में कोरोना वायरस मौतों की दर 3.8 प्रतिशत थी जो अब 1.49 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में यह मृत्यु दर 1.48 फीसदी जीत दर्ज की गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पाल का कहना है कि राज्यवार निगरानी का नतीजा है कि मरीजों को समय रहते उपचार दिया गया।

Big news : छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मिली मंजूरी, निजी निवेशकों को मिलेगा 140 करोड़ तक अनुदान
अयोध्या में PM मोदी देखेंगे त्रेता युग जैसी तस्वीर, रामायणकालीन प्रसंगों की आकृतियों से सज रही राम नगरी
श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय
भारतीय सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं गरियाबंद की फामेश्वरी यादव
मस्जिद परसिर में शिवलिंग मिलने का दावा, कोर्ट ने उस जगह को सील कर संरक्षित करने का आदेश दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 8 नवम्बर को विजयनगर में विभिन्न निर्माण कार्योंं करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन
Next Article Godhan Nyay Yojana is now in mission mode गोधन न्याय योजना: गोबर विक्रेताओं को 8.97 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान…. अब तक हो चुका 47.38 करोड़ रुपए का भुगतान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?