ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 22752 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 7 लाख 40 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 22752 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 7 लाख 40 हजार के पार

By @dmin
Published: July 8, 2020
Share
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पिछले 24 घंटों में एक बार फिर 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। लगातार छठा दिन है जब देश में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,752 नए मामले सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है। जिनमें से 2,64,944 सक्रिय मामले हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में आज तक कोरोना के लिए कुल 10473771 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 2,62,679 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

Contents
  • महाराष्ट्र में सुधर नहीं रहे हालात, नए मामले 5134
  • दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1.19 करोड़ से ज्यादा

महाराष्ट्र में सुधर नहीं रहे हालात, नए मामले 5134

कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र के हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैंद्ध यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 5134 नए केस सामने आए हैं, जबकि 224 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 216076 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार पार चला गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक राज्य में 9250 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि 1,18,558 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटे में 3296 मरीज ठीक हुए हैं। 89294 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में अब तक 86509 लोग कोरोना संक्रमित हुए। बीते 24 घंटे में 685 नए मामले मिले। मुंबई में अब तक कोरोना से 5002 लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में 64 लोगों की जान गई है।

दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1.19 करोड़ से ज्यादा

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बुधवार सुबह नौ बजे तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 46 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 68 लाख 95 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

राज्य सरकार का शराब पर लगा कोरोना टैक्स हटाने का निर्णय, लेकिन शराब प्रेमियों को नहीं मिलेगी कोई राहत
आकाश गंगा सुपेला की मोबाइल दुकान में अशोका बिरयानी के कर्मचारी ने की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Big Breaking : सीएम हाउस के बाहर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच हुई तो फर्जी निकला कॉल
अभियान: ‘हर आँगन एक पेड़’ आर्टकॉम की मुहीम का आगाज
Chandrayaan-3: आज इतिहास रचेगा हिन्दुस्तान, जब लैंड करेगा चंद्रयान, आप देख पाएंगे सीधा प्रसारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमीरपुर में एसटीफ की बदमाशों के साथ मुठभेड़, विकास दुबे का करीबी अमर दुबे ढेर
Next Article गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान राजीव गांधी फाउंडेशन समेत 3 ट्रस्ट की फंडिंग की होगी जांच, गृह मंत्रालय ने बनाई कमेटी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?