रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी बढ़ गई है। अत्याधिक प्रभावित राजधानी रायपुर के साथ रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश की ताजा स्थिति की जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 576 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 189 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।

आज मिले कुल 576 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 15621 हो गई है। इनमें से 10235 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 5244 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 142 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। आज मिले मरीजों में रायपुर से 246, दुग से 98, राजनांदगांव से 51, बिलासपुर से 42, रायगढ़ से 36, बालोद से 36, सरगुजा से 16, जशपुर से 11, महासमुंद से 8, कवर्धा से 7, दंतेवाड़ा, सुकमा से 5-5, बलौदाबाजार से 3, कोरिया, नारायणपुर व बीजापुर से 2-2, बेमेतरा, गरियाबंद, कोरबा, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 1-1 शमिल है।




