ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Corona in CG :  500 के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में सामने आए 93 नए केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Corona in CG :  500 के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में सामने आए 93 नए केस

By Mohan Rao
Published: April 11, 2023
Share
दुर्ग के स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉकड्रिल
SHARE

भिलाई Bhilai. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पहली अप्रैल से केसेज में बढ़ोत्तरी का सिलसिला शुरू हुआ जो अब भी जारी है। बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में 93 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए सोमवार को प्रदेश के जिला अस्पतालों में मॉकड्रिल किया गया जिसमें कोरोना की तैयारियों को परखा गया है।

इधर बीते 24 घंटों के आंकड़ों को देखें तो राजनांदगांव जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। राजनांदगांव में 24 पॉजिटिव केस एक दिन में मिले हैं। वहीं दुर्ग व धमतरी में 11-11  पॉजिटिव सामने आए हैं। रायगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कोंडागांव से 01-01, बलौदाबाजार एवं कोरबा से 02-02, बलरामपुर से 03, सरगुजा एवं गौरेला – पेंड्रा – मरवाही से 06-06, कांकेर से 07, बिलासपुर से 08 तथा महासमुंद से 10 केस सामने आए। सोमवार को प्रदेश 6 जिलों गरियाबंद, मुंगेली, सुरजपुर, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

दुर्ग जिला अस्पताल सहित कई स्वास्थ्य केन्द्रों में हुआ मॉकड्रिल
केन्द्र एवं राज्य शासन के आदेशानुसार सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड-19 की भयावह को देखते हुये इसके बचाव उपचार उपकरण की रख-रखाव, बिस्तरों की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांटों की बुकिंग स्थिति, वाहनों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं, डॉक्टरों, विशेषज्ञों, अधिकारियों व कर्मचारियों की सजगता एवं जागरूकता की मापदंड को परखने के लिए मॉक ड्रील हुआ। जिला चिकित्सालय दुर्ग, लाल बहादुर शासकीय चिकित्सालय सुपेला और जम्बो कोविड सेंटर सेक्टर-1 भिलाई में जिसमें मॉकड्रील किया गया। दुर्ग जिला के अन्य सभी स्वास्थ्य संस्थाओं जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-धमधा, पाटन, झीट एवं कुम्हारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत सभी प्रभारियों द्वारा मॉक ड्रील कराया गया।

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा मॉकड्रील का कार्य कर यह सुनिश्चित किया गया कि आपातकालीन स्थिति से कैसे निपटा जाए। इसकी सम्पूर्ण पूर्णावृत्ति डॉक्टरों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस कार्य में सभी एम्बूलेंस के ड्राइवर एवं उसमें सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों को भी मॉक ड्रील के माध्यम से पी.पी. कीट पहन कर सम्पूर्ण विधियों के बारे में बताया गया। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों को भी विशेष रूप से संस्थाओं के अपशिष्ट प्रबंधन किए जाने की जानकारी मॉक ड्रील के माध्यम से दिया गया।

पत्नी से अलग होते ही युवक ने कर दिया पति का सिर धड़ से अलग, जब पुलिस ने पूछा तो…
यूक्रेन से जंग में रूस की मदद को आगे आया चीन तो वह अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार, यूएस की ड्रैगन को भी धमकी
बागेश्वर महराज की कथा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूटचार्ट, जानिए कैसा रहेगी पार्किंग व्यवस्था
लंबे इंतजार के बाद भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित… 250 लोगों की जंबो कार्यकारिणी … सुमीत पवार सहित 42 महामंत्री व 12 उपाध्यक्षों की नियुक्ति
दर्दनाक हादसा: कार-ट्रक में टक्कर, होली पर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना बढ़ा रही चिंता, एक दिन में सामने आए 5676 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार कोरोना बढ़ा रही चिंता, एक दिन में सामने आए 5676 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार
Next Article एक ही मामले को बार-बार अदालत में लाना न्यायिक समय की बर्बादी', सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार और लगाया जुर्माना अपराधियों का चुनाव लडऩे का मामला: कौन से अपराध गंभीर श्रेणी में आते हैं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र करे परिभाषित

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?