भिलाई/रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार प्रदेश में संक्रमन के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार चला गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2545 नए मामले सामने आए हैं और 615 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 12 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।प्रदेश अब तक 50114 कुल संक्रमित मामले हैं। इनमें सये 22792 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 407 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल प्रदेश में 26915 मरीजों का उपचार जारी है।
छत्तीसगढ़ में सामने आए 2545 नए कोरोना मरीजों में से रायपुर से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जाजंगीर सेचांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद से 48, सूरजपुर से 48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोंडागांव से 28, कवर्धा से 26, बलरामपुर से 25, जशपुर से 25, नारायणपुर से 25, कोरिया से 21, दंतेवाड़ा से 21, बस्तर से 20, बेमेतरा से 9, पेंड्रा से 9 और अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल हैं।





