रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से रोजना 15 सौ के आसपास संक्रमितों की पहचान हो रही है। कई दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 953 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस बीच 1034 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर 9 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3181 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 67 हजार 219 हो गई है। वहीं ?अब तक 2 लाख 47 हजार 480 स्वस्थ हो चुके हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हजार 558 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मिले नए मरीजों रायपुर से 128, दुर्ग से 84, जांजगीर से 82, रायगढ़ से 81, बिलासपुर से 52, कोरबा से 55, राजनांदगांव से 48, बालोद से 43, सरगुजा से 41, महासमुंद से 38, कोरिया से 37, धमतरी से 32, सूरजपुर से 30, जशपुर से 23, कवर्धा से 22, बलरामपुर से 22, बलौदाबाजार से 21, कोंडागांव से 19, बेमेतरा से 14, गरियाबंद से 13, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 9, कांकेर से 9, दंतेवाड़ से 8, बस्तर से 6, मुंगेली से 4, बीजापुर से 1 तथा अन्य राज्य से 1 शामिल है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कई दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम…. 1034 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज




