रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मामुली सुधार दिखा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2197 नए मामले सामने आए हैं और 3095 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश अब तक कुल 110655 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 78514 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 916 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 31225 मरीजों का उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नए मरीजों में से रायपुर से 456, दुर्ग से 202, रायगढ़ से 193, जांजगीर से 180, बिलासपुर से 109, कोरबा से 107, दंतेवाड़ा से 107, सरगुजा से 98, राजनांदगांव से 86, धमतरी से 81, सुकमा से 69, बलौदाबाजार से 58, बालोद से 50, मुंगेली से 44, बस्तर से 44, महासमुंद से 36, महामसुंद से 36, सूरजपुर से 35, कोरिया से 34, बीजापुर से 33, बेमेतरा से 29, कवर्धा से 29, बलरामपुर से 21, जशपुर से 9, कांकेर से 19 और नारायणपुर से 19 मरीज शामिल हैं।





