रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मंगलवार को 1721 नए मरीज सामने आए है, जबकि इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 1495 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। राज्य में वर्तमान में 18561 सक्रिय कोरोना मरीज है। साथ ही प्रदेश भर में 23 हजार 406 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया है।




