अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को वीकेंड कफ्र्यू लगाने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने माना कि राज्य में लॉकडाउन की जरूरत है।
बता दें, गुजरात में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में पहली बार कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं। गुजरात स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार शाम को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां रिकॉर्ड 3160 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 3,21,598 हो गई है। जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। इस बीच राहत की बात यह है कि 2038 मरीज ठीक भी हुए हैं।





