ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के आंकड़े: एक हफ्ते में सामने आए कोरोना के चार लाख मामले, पांच हजार से ज्यादा की हुई मौत…. पिछले 24 घंटे में 75829 नए केस
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना के आंकड़े: एक हफ्ते में सामने आए कोरोना के चार लाख मामले, पांच हजार से ज्यादा की हुई मौत…. पिछले 24 घंटे में 75829 नए केस

By @dmin Published October 4, 2020
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डाटा के अनुसार, एक हफ्ते में देश में लगभग चार लाख मामले सामने आए हैं। यह दुनिया में संक्रमण में वृद्धि की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 65 लाख के ऊपर पहुंच गई है। देश में वर्तमान में कुल मामले 65,49,374 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 937625 है जबकि 5509967 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से अब तक अलावा वायरस के कारण कुल 1,01,842 मरीजों की जान जा चुकी है।

Contents
लगातार बढ़ रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्याभारत में मौतों की संख्या प्रति 10 लाख आबादी में सबसे कम

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार अनुसार 28 सितंबर से तीन अब तक देशभर में कोविड-19 के 3,98,842 मामले सामने आए हैं जबकि 5,300 मरीजों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 411186 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले हफ्ते कोरोना के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। मौत के आंकड़ों के आधार पर भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद वैश्विक तौर पर तीसरा देश बन गया है। मंत्रालय के डाटा के अनुसार अब तक महामारी के कारण 1,00,842 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

लगातार बढ़ रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या

देश में शनिवार तक कोरोना के 944996 सक्रिय मामले थे और 5427706 लोग ठीक हो चुके थे। वहीं रविवार को 937625 है। यानि संक्रमित मरीजों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। राष्ट्रीय रिकवरी दर (ठीक होने की) 83.84 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा भारत की कोविड 19 रिकवरी आज 54 लाख को पार कर गई है। यह वैश्विक तौर पर ठीक हुए मामलों का 21 प्रतिशत है जबकि विश्व के कुल मामलों में इसका हिस्सा 18.6 प्रतिशत है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि भारत ने कई अन्य देशों की तुलना में सबसे कम मृत्यु दर (सीएफआर) की अपनी स्थिति को बनाए रखा है। मंत्रालय ने कहा वैश्विक तौर पर सीएफआर 2.97 प्रतिशत है जबकि भारत में यह संख्या 1.56 प्रतिशत है।

भारत में मौतों की संख्या प्रति 10 लाख आबादी में सबसे कम

भारत में प्रति दस लाख आबादी में मौत की संख्या दुनिया में सबसे कम है। दुनिया में जहां प्रति दस लाख में औसतन 130 लोगों की मौत होती है, वहीं भारत में यह आंकड़ा 73 है। सरकार का कहना है कि 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 76 प्रतिशत से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं। वहीं देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं। वहीं परीक्षण की बात करें तो तीन अक्तूबर तक कुल 7,89,92,534 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 11,42,131 नमूनों का शनिवार को परीक्षण किया गया। यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin October 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनसीबी ने दिल्ली में ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
Next Article माउथवॉश से गरारा करने से कम होगा कोरोना वायरस का खतरा, वैज्ञानिकों का दावा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?