नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अभी भी बरकार है लेकिन आज स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से राहत की खबर आई है। देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और अब मृत्यु दर 1.5 फीसदी हो गई है वहीं रिकवरी दर बढ़कर 90.62 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसकी जानकारी दी। वहीं आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने देश में वैक्सीन के ट्रायल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में तीन वैक्सीन की ट्रायल चल रही है। इनमें से कोवाक्सिन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी मिल गई है जबकि सीरम फेज-2 ट्रायल पूरा करने की कगार पर है। कैडिला दूसरे चरण में है।
देश में तीन वैक्सीन पर परीक्षण चल रहा है। इनमें से कोवाक्सिन को तीसरे चरण की मंजूरी मिल गई है। सीरम दूसरे चरण को पूरा करने की कगार पर है, वहीं कैडिला भी दूसरे चरण में हैं। अध्ययन से पता चला है कि प्रदूषण वाले इलाके में कोरोना से अधिक मौतें हुई हैं। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि वैक्सीन पहुंचाने के लिए राज्य अपनी तैयारी दुरुस्त रखें।





