ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार में हुआ संविधान गौरव दिवस का समापन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने किया 18 कर्मरत्नों का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार में हुआ संविधान गौरव दिवस का समापन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने किया 18 कर्मरत्नों का सम्मान

By Mohan Rao
Published: January 25, 2025
Share
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने 18 कर्मरत्नों का किया सम्मान
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आयोजित संविधान गौरव दिवस का समापन शनिवार खुर्सीपार बापू नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा समाज के 18 कर्मरत्नों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की विविधता और विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न प्रकार की संस्कृति, भाषा, और धर्म एक साथ रहते हैं, जो इसे एक “मिनी वर्ल्ड” बनाता है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यहाँ विभिन्न प्रकार की ऋतुएं, भाषाएं और धर्म हैं, जो इसे अद्वितीय बनाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में चार ऋतु हैं – वर्षा, ठंडी, गर्मी और बसंत, जो अन्य देशों में नहीं पाई जाती हैं। इसी तरह, भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य, जो 1946 में चुने गए थे, ने एक ऐसा संविधान बनाया जो सभी भारतीयों के लिए न्याय सुनिश्चित करता है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो हर वर्ग के लिए न्याय और अधिकार सुनिश्चित करता है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत की विविधता के बावजूद, यहां हर कोई एक साथ मिलकर रहता है। भिलाई को “मिनी इंडिया” कहा गया क्योंकि यहाँ देश के हर कोने से लोग आकर बसे हैं। यह शहर विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। उन्होंने संविधान गौरव दिवस की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा और उसकी रक्षा के लिए प्रेरित करता है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत के संविधान की मूल भावना समानता और न्याय की है, जो जाति, भाषा या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करता है। संविधान सभा द्वारा निर्मित यह दस्तावेज तीन प्रमुख व्यवस्थाओं – विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका – के द्वारा देश में शासन की प्रक्रिया को संचालित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, संविधान का कार्यान्वयन आर्थिक स्वतंत्रता को भी बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से, करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता आई है। संविधान ने भारतीय नागरिकों को जो अधिकार और कर्तव्य दिए हैं, वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष एसएन सिंह, पार्षद श्रीमती सरिता बघेल, श्रीमती वीणा चंद्राकर, बुद्धन ठाकुर, श्रीमती उषा मधुकर, मनीष अग्रवाल, अनिल सोनी, ममता रात्रे, प्रतिमा निर्मलकर, तुलसी कौशिक, मेघा कौर, सरिका करादे, लालचंद मौर्य, श्याम बघेल, मनोज निषाद, राजेंद्र पासवान, सुनील गौतम, गुलाब सिंह, गितेश यादव, निर्मल साह, गजेंद्र सिंह, ओपी मौर्या, तुषार चौधरी, दीपक पांचाल, कोटेश्वर राव, मीरा जायसवाल, कृष्णा चौधरी, श्रीनिवास श्रीनू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को मिल रही है नई दिशा, बस्तर संभाग में रोजगार के ढेरों अवसर,
अनुजा जोशी: पहली सीरीज में ही बोल्ड सीन्स से मचा दी थी सनसनी, ऐसे मिला हेलो मिनी में काम
रायपुर में भिड़े बस-हाइवा : एक महिला सहित तीन की मौत, आधा दर्जन घायल…. जांच में जुटी पुलिस
रेलवे ने बनाया रिकार्ड : एक दिन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने की ट्रेन जर्नी
झीरम घाटी हत्याकांड : केन्द्र सरकार पर बरसे सीएम बघेल, कहा- हमारी सरकार आएगी तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्वाचन उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित, आयुक्त अजय सिंह बोले- लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण
Next Article हुसैनी सेना की टीम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को बांटे चॉकलेट, स्टेशनरी और तिरंगा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?