ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्वाचन शाखा में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimedhamtari

निर्वाचन शाखा में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: January 29, 2025
Share
आरक्षक ने खुद को मारी
SHARE

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस आरक्षक ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक यहां के निर्वाचन शाखा में तैनात था। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। ड्यूटी में आने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला जिले के रुद्री थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय के पास पास कंपोजिट भवन के बगल में बने ईवीएम स्ट्रांग रूम में सालिक राम पात्रे 40 वर्ष है, दोपहर करीब 3:00 बजे ड्यूटी में आया था। जिसके कुछ देर बाद स्ट्रांग रूम के एक कमरे उसने एसएलआर राइफल से अपने आप को सर में गोली मार ली जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने गोली की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जिला प्रशासन और रुद्री पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

कलेक्टर नम्रता गांधी भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। डीएसपी मीना साहू ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर धमतरी पुलिस विभाग पदस्थ आरक्षक सालिक राम पात्रे की ड्यूटी 19 जनवरी से स्ट्रांग रूम में लगाई गई थी। मंगलवार को ड्यूटी पर आने के कुछ देर बाद अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार लिया। सूचना पर तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरक्षक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा
एनटीपीसी कोरबा: क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पश्चिमी क्षेत्र 2 एवं यूएसएससी का कोरबा दौरा
Big news : चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच जलकर हुए खाक… यात्रियों में मवी अफरा-तफरी… देखें Video
बड़ी खबर: लॉकडाउन की हवा: महंगी हुई रोजमर्रा की चीजें, शुरू हुई कालाबाजारी
रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : महाकुंभ में मौनी अमवस्या पर भगदड़, 14 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत…. सीएम योगी ने की खास अपील
Next Article पीएम आवास निर्माण राशि में गड़बड़ी : अधूरा निर्माण कर ले ली पूरी राशि…  6 पर एफआईआर…. दो रोजगार सहायक बर्खास्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?