ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, सिर्फ एक सीट पर मिली जीत, BJP की बल्ले-बल्ले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, सिर्फ एक सीट पर मिली जीत, BJP की बल्ले-बल्ले

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन
राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन
SHARE

गुवाहाटी। बिहार विधानसभा चुनाव, मध्य प्रदेश उपचुनाव, हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का खराब प्रदर्शन असम की सत्ता के समेमीफाइनल कहे जाने वाले बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के चुनाव में भी जारी रहा है। हालांकि यह चुनाव बीजेपी के लिए भी खुशी लेकर नहीं आया, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पार्टी के साथ मिलकर बीजेपी यहां भी कब्जा करने जा रही है।

40 सदस्यीय बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) पोल के नतीजों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सत्तारूढ़ बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF) 17 सीटों पर जीतने वाली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 12 सीटें जीतीं। वहीं, भाजपा को नौ जबकि कांग्रेस और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) को एक-एक सीट पर जीत मिली है। एक चुनाव अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि प्रदेश में बीपीएफ के साथ मिलकर सरकार चलाने वाली बीजेपी ने इस चुनाव में अलग होकर चुनाव लड़ी थी।

भाजपा और यूपीपीएल ने चुनाव से पहले किसी भी औपचारिक गठबंधन की घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों ने त्रिशंकु परिषद के मामले में संभावित चुनाव के बाद के समझौते का संकेत दिया है। यूपीपीएल के प्रमुख प्रोमोद ब्रह्मा दो सीटों गोराबारी और कोकिलाबाड़ी पर चुनाव जीते हैं। प्रोमोद ब्रह्मा, बीजेपी के कद्दावर नेता और मंत्री हेमंत विश्व सरमा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंगलदोई के दिलीप सैकिया शनिवार देर रात तक गठबंधन पर विचार-विमर्श में लगे हुए थे। बीटीसी चुनाव और परिषद के गठन के संबंध में निर्णय के बाध गठबंधन की घोषणा होने की संभावना है। सरमा ने कहा कि इस फैसले की घोषणा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से चर्चा के बाद की जाएगी।

27 जनवरी को नई दिल्ली में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (NDFB) के सभी चार धड़ों के नेताओं द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद काउंसिल का चुनाव हुआ था। अगले साल अप्रैल में होने वाले असम विधानसभा चुनाव में बीटीसी चुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है।

बीटीसी का चुनाव कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी के चार जिलों को कवर करता है जो बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के अंतर्गत आता है। असम राज्य चुनाव आयोग ने नामांकन पत्रों की वापसी और 22 मार्च को उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करने के बाद COVID-19 महामारी के कारण चुनाव को टाल दिया था।

धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी का नामकरण होगा शहीद योगेन्द्र शर्मा के नाम पर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
तीन राज्यों का Exit Poll : भाजपा की बल्ले-बल्ले, त्रिपुरा व नागालैंड में भाजपा की सरकार, मेघालय में फंसा पेंच
छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टॉल को अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में मिला प्रथम स्थान
उतई में हुए अंधे कत्ल का खुलासा : लूट के इरादे से आए थे बदमाश, विरोध करने पर कर दी हत्या
चेकपोस्ट पर और अधिक सघनता से होगी जांच…. पात्रता वाले लोगों का 4 दिन के अंदर किया जाएगा टीकाकरण… कलेक्टर ने शहर के साथ ही गांवों में भी सैंपलिंग बढ़ाने कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता नड्डा पर हमले के बाद बंगाल के मंत्री का आरोप-चुनाव हारी तो ममता की हत्या करा सकती है भाजपा
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया कृषि कानून पर हो रहे आंदोलन पर सोशल वार…. सीएम बघेल ने पीएम मोदी को कहा परपीड़क…. जाने क्या है इसका अर्थ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?