ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई हैं। यहां पर नक्सलियों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात उस समय की जब कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम लिंगापुर गया हुआ था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात नक्सली पहुंचे और उसकी हत्या कर भाग निकले। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। छह महीने पहले नागा भंडारी के भाई की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भण्डारी पिता उर्रा भण्डारी मारूडबाका में सोसायटी संचालक थे। वे सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लिंगापुर गए थे इस दौरान रविवार देर रात नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मारकर नागा भण्डारी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले ही नागा भण्डारी के छोटे भाई तिरूपति भंडारी को नक्सलियों ने उसूर में सोसाइटी के पास मौत के घाट उतारा था। दोनों भाई कांग्रेस पार्टी से जुडे़ थे। नागा भण्डारी सरपंच का चुनाव भी लड़ चुके थे। घटना के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मृतक नागा भंडारी की हत्या पर संवेदना जताई है। सोशल मीडिया में उन्होंने लिखा कि- नागा भंडारी की लिंगापुर मेले में नक्सलियों ने क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी। ईश्वर से प्राथना है कि भंडारी परिवार इस दुःखद परिस्थिति में संबल मिले एवं स्व. नागा भंडारी की आत्मा को शांति प्रदान करें। नक्सलियों द्वारा की गई इस कायराना हरकत की हम कड़ी निंदा करते हैं। छः माह पहले स्व. नागा भंडारी के छोटे भाई स्व. तिरुपति भंडारी की भी नक्सलियों ने दिन दहाड़े उसूर ग्राम में हत्या कर दी थी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा
आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से खुर्सीपार क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास -देवेंद्र यादव
नारदा घोटाला: ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में दायर की अर्जी, मुख्यमंत्री की बढ़ सकती है मुसीबत
छत्तीसगढ़ के जेलों में व्यवस्था सुधार, दुर्ग सहित 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन
नाबालिग छात्रा से गैंगरेप व हत्या के मामले में तीन दरिंदों को फांसी की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'युद्ध' कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं है, सीज फायर को लेकर बोले पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे ‘युद्ध’ कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं है, सीज फायर को लेकर बोले पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे
Next Article भारत ने मालदीव को दी 50 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता, विदेश मंत्री खलील ने जताया आभार भारत ने मालदीव को दी 50 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता, विदेश मंत्री खलील ने जताया आभार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?