ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल के लौटते ही गरमाएगी कांग्रेस की सियासत, अगले हफ्ते हो सकती है 40 प्रत्याशियों की घोषणा!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

राहुल के लौटते ही गरमाएगी कांग्रेस की सियासत, अगले हफ्ते हो सकती है 40 प्रत्याशियों की घोषणा!

By Mohan Rao
Published: September 2, 2023
Share
Assembly Election_ कांग्रेस दोबारा बना सकती है छत्तीसगढ़ में सरकार, फिर भी उत्साहित हैं भाजपाई
Assembly Election_ कांग्रेस दोबारा बना सकती है छत्तीसगढ़ में सरकार, फिर भी उत्साहित हैं भाजपाई
SHARE

भिलाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद कांग्रेस की राजनीतिक फिजा में एक बार फिर गरमी आएगी। पार्टी नया सप्ताह चालू होते ही टिकटों की कवायद को अंतिम रूप देना चालू कर देगी। बताते हैं कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन 4 सितम्बर को रायपुर आ रहे हैं। उनके आने के बाद दावेदारों की तैयार सूची में से प्रत्याशियों के नाम फायनल किए जाएंगे। इसके बाद अंतिम रूप से दिल्ली से नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने 6 सितम्बर तक प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की बात कही थी। इधर, संभावना जताई जा रही है कि भाजपा भी अगले हफ्ते अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है।

पिछले करीब एक पखवाड़े से कांग्रेस की राजनीति में काफी हलचल देखी गई, लेकिन राहुल गांधी का दौरा फायनल होने के बाद कांग्रेस के तमाम आला नेता उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए। आज दोपहर राहुल गांधी ने नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में राजीव युवा मितान सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालातों से भी रूबरू हुए। अब उनके लौटने के बाद पार्टी एक बार फिर टिकटों को लेकर कवायद शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पहली सूची में करीब 40 प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है। फिलहाल जिला कमेटियों से उम्मीदवारों की सूची प्रदेश संगठन के पास पहुंच गई है। दो दिनों के भीतर इन नामों में कांट-छांट कर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया जाएगा। उसके बाद नामों की घोषणा सिर्फ औपचारिकता मात्र होगी। हालांकि संगठन स्तर पर इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन 4 सितंबर को रायपुर पहुंच रहे हैं। उनके यहां आने के बाद तैयार की गई सूची पर मंत्रणा होगी और सूची को अंतिम मुहर के लिए दिल्ली भेज दिया जाएगा।

सोशल मीडिया में चल रही फर्जी सूची
सोशल मीडिया में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम पैनल समेत खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन जानकारों का आंकलन है कि यह सूची सिर्फ संभावना आधारित है। दरअसल, इस सूची में कई आरक्षित सीटों पर भी सामान्य लोगों के नाम होने की वजह से इस सूची को फर्जी माना जा रहा है। सूची में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 2 से 3 दावेदारों के नामों को शामिल किया गया है। कई क्षेत्रों में तो ऐसे अप्रत्याशित नाम हैं, जिसे खुद दोनों दलों के लोग ही पचा नहीं पा रहे हैं। सर्वविदित है कि कांग्रेस ने ब्लाक स्तर पर आवेदन सिर्फ मंगवाए हैं, इसमें इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जो-जो नाम आए हैं, प्रत्याशी उन्हीं में से ही हो। दरअसल, कांग्रेस में प्रारम्भ से ही दिल्ली से प्रत्याशी घोषित करने की परंपरा रही है। इसकी वजह से निचले स्तर के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनपता है। इसका नुकसान पार्टी प्रत्याशी को होता है। कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने के लिए कि प्रत्याशियों के नाम निचले स्तर से मंगाए गए हैं, एक पूरी प्रक्रिया बनाई गई है। अलबत्ता, प्रत्याशी तो अब भी दिल्ली से ही घोषित होंगे। कांग्रेस 2018 में ऐसा ही सफल प्रयोग कर चुकी है।

भाजपा में भी वही कवायद
जिस अंदाज में कांग्रेस प्रत्याशियों को टिकट बांटती रही है, कुछ वैसा ही पुट इस बार भाजपा में देखने को मिल रहा है। भाजपा का इस बार का टिकट वितरण बेहद अप्रत्याशित रहा है। ऐसे में संभावना यही है कि अगले हफ्ते आने वाली भाजपा की दूसरी सूची में भी काफी नाम अप्रत्याशित देखने को मिलें। पिछली बार जब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर आए थे तो दिल्ली लौटकर पहली सूची जारी कर दी थी। एक बार फिर वे छत्तीसगढ़ आए हैं और ठीक उसी प्रक्रिया को अपनाया है, जिसे पिछली बार अपनाया था। मसलन, भाजपा कार्यालय में रूकना, स्थानीय सीनियर नेताओं से रायशुमारी और फिर दिल्ली लौटकर प्रत्याशियों की घोषणा। संभावना जताई जा रही है कि अमित शाह एक बार फिर दिल्ली लौटेंगे तो प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो जाएगी। गौरतलब है कि पार्टी ने टिकट वितरण के लिए 4 स्तर ए, बी, सी और डी निर्धारित किए थे। पहली सूची में डी और सी ग्रेड की 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। उसके बाद एक आईएएस के भाजपा प्रवेश पर उनकी टिकट भी फायनल कर दी गई।

कुत्ते ने उतारा ‘नमक का कर्ज’, सांड से भीड़कर बचा ली बच्ची की जान, देखें वायरल वीडियो
नए संसद भवन के लिए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के शिलान्यास को SC की मंजूरी, मगर निर्माण-तोडफ़ोड़ पर रोक
छत्तीसगढ़ एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य प्रदेश बना
Gustakhi Maaf: बढ़ता ही जा रहा खतरनाक कचरे का ढेर
‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री मंडाविया बोले- ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजीव युवा मितान सम्मेलन : राजधानी रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम बघेल ने किया स्वागत….. यहां से देखें लाइव
Next Article राहुल गांधी बोले- हिन्दुस्तान के हजारों करोड़ आड़ानी को दिए, तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं पीएम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?