ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या, 33 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव… तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी में कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या, 33 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव… तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: October 29, 2022
Share
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाने में हुआ हंगामा
SHARE

रायपुर। राजधानी में कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। दरअसल 25 सितंबर से लापता युवक की लाश 33 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाली गई। इस मामले में कांग्रेस नेता पुलिस पर लेटलतीफी का आरोप भी लगाया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बीरगांव निगम में MIC मेंबर और पार्षद इकराम अहमद का भतीजा वाहजुद्दीन उर्फ बाबू (21) 25 सितंबर से लापता था। पहले तो परिजन युवक की तलाश करते रहे और लगभग एक सप्ताह बाद उरला थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर लिखवाई। एफआईआर होने के बाद भी युवक की तलाश नहीं की जा सकी। कांग्रेस नेता लगातार इस मामले की जांच क्राइम यूनिट को सौंपने की मांग की। एफआईआर के लगभग 25 दिन बाद केस क्राइम यूनिट के पास गया और महज दो दिन में ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।

हत्या के बाद रेलवे ट्रैक के पास दफनाया शव
कांग्रेस नेता के भतीजे बाबू की हत्या के बाद शव को WRS कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक के पास दफना दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में करीम, फिरोज और विश्वनाथ को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 33 दिन से लापता बाबू की लाश कब्र खोदकर निकाली और पीएम के लिए भेजा गया। इधर हत्या कारण अवैध संबंधों की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार कांग्रेस नेता के भतीजे बाबू का आरोपी करीम की बेटी से नाजायज संबंध था। करीम दुर्गा नगर क्षेत्र में गांजा बेचने का काम करता है और फिरोज उसका साला है। दोनों ने बाबू को कई दफा लड़की से मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद करीब के कहने पर फिरोज ने अपने साथी विश्वनाथ की मदद से उसकी हत्या का प्लान बनाया। प्लानिंग के अनुसार दोनों बाबू को अपने साथ लेकर गए और साथ में बैठकर शराब पी। इसके बाद चाकू से गोदकर बाबू की हत्या की और वहीं रेलवे ट्रैक के पास शव को दफना दिया। इस मामले का खुलासा होने के बाद उरला थाने में काफी हंगामा हुआ। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सिरपुर महोत्सव 2026 : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अमेरिका में 2 अप्रैल को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म मार डारे मया म…
संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर को राजधानी में संविधान दिवस पदयात्रा का होगा आयोजन
शिवसेना और तीर कमान पर जंग, चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा उद्धव गुट
बच्चे को चैन भरी नींद देने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंबई और कोच्चि के लिए रायपुर से शुरू होगी नई फ्लाइट, विंटर शेड्यूल जारी, यात्रियों की सुविधा के लिए इन फ्लाइट्स का समय नहीं बदला मुंबई और कोच्चि के लिए रायपुर से शुरू होगी नई फ्लाइट, विंटर शेड्यूल जारी, यात्रियों की सुविधा के लिए इन फ्लाइट्स का समय नहीं बदला
Next Article बन रहा था छठी मैय्या का प्रसाद और फट गया सिलेंडर, दो मंजिला मकान में लग गई आग… लोगों के साथ पुलिस कर्मी भी झुलसे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?