भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वप्नदृष्टा चंदुलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर सुपेला घड़ी चौक एवं इंटुक ऑफिस सेक्टर-6 में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू सहित अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र स्व चंदूलाल चंद्राकर ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। वे लोकसभा में सांसद के रूप में तथा कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश की अथक सेवा की। स्व चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।उनकी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता,मातृभूमि के लिए सेवा भावना,उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री सीजू एंथोनी, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, प्रमोद प्रभाकर, रामा विश्वकर्मा, गौरव श्रीवास्तव, समय लाल साहू, आरएस शर्मा, मुकेश चंद्राकर, कोटेश्वर राव,नरेश सागरवंशी, मोहन लाल गुप्ता, राजेश शर्मा,राजेन्द्र अपाले, जी याकूब, विजय गुप्ता, वायके सिंह, राजेश साहू, संजीत चक्रवती, भुवनेश कुमार साहू, अरुण सिंह, लादू राम सिन्हा, बद्री बघेल, बलदाऊ पिपरिया, इस्लाम खान, नीतीश कश्यप, फारूक खान, आनद डोंगरे, राजकुमार चौधरी, इस्माइल खान, शोयब मो खान, ईश्वरी बढ़ानी, डेरेश्वर बंजारे, सिया राम साहू, मुकेश बड़ाने, मोहन रामटेके, अनसुइया मरकाम, बालेश्वर ठाकुर, एसपी मण्डल, राम प्रसाद शर्मा, देवनाथ मिश्रा, गिरिवर साहू, चंदन साव, सहित क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





