ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय की सोनिया गांधी को चिट्ठी : महाराष्ट्र में हो रही पार्टी को कमजोर करने की साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय की सोनिया गांधी को चिट्ठी : महाराष्ट्र में हो रही पार्टी को कमजोर करने की साजिश

By @dmin
Published: December 30, 2020
Share
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सोनिया गांधी के नाम लिखी एक चिट्ठी से एक बार फिर से सियासत में उबाल देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस के खिलाफ शिवसेना और एनसीपी की साजिश का आरोप लगाया है। सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में विश्वबंधु राय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को अनदेखा किया जा रहा है और सरकार सिर्फ एनसीपी और शिवसेना चला रही है।

‘महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस पार्टी ने एक वर्ष में क्या पाया और क्या खोया’ शीर्षक से सोनिया गांधी को लिखे पत्र में मुंबई कांग्रेस महासचिव विश्वबंधु राय ने कहा कि मुंबई कांग्रेस के महासचिव का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी उद्धव सरकार में सहयोगी के तौर पर बनी हुई है। शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीपी दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रही है।
अपने पत्र में कई प्वाइंट में विश्वबंधु राय ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है। आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगी दल सोची समझी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। पार्टी से पलायन को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम आवश्यक हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना और एनसीपी को गठबंधन धर्म पर चलने के लिए हिदायत दिए जाने की भी जरूरत है। बता दें कि महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है, जिसमें कांग्रेस, एऩसीपी और शिवसेना शामिल है।
माना जा रहा है कि मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु ने जिस तरह के आरोप अपने खत में सहयोगी दलों पर लगाए हैं, उससे सियासी तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तक इस चिट्ठी पर शिवसेना और एनसीपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, मगर देखने वाली बात होगी कि इस खत का महाराष्ट्र की सियासत पर क्या असर पड़ता है।

छत्तीसगढ़ के चाय बागानों और बांस उद्योग को मिलेगा असम की विशेषज्ञता का लाभ
जम्मू-कश्मीर: त्राल चौक स्थित बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, बाल-बाल बचे सीआरपीएफ जवान
मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़….. हथियार भी बरामद
अवैध खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, कई वाहन तोड़े, जान बचाकर भागे अधिकारी
हत्या के बाद पत्नी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, चार साल बाद खुला राज… इस एक गलती से पकड़ाया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन: टावरों में तोडफ़ोड़ से डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित, अब तक दर्ज नहीं हुआ एक भी केस किसान आंदोलन: टावरों में तोडफ़ोड़ से डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित, अब तक दर्ज नहीं हुआ एक भी केस
Next Article राम चरण के बाद वरुण तेज भी हुए कोरोना से संक्रमित, साउथ सुपरस्टार्स ने साथ में की थी पार्टी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?